मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण में बुधवार को जिले के 18 से 44 वर्ष के युवाओं को टीका लगने शुरू हो गए हैं ।कोरोना से जीत की जंग में जिले के युवाओं का जोश देखने लायक है। पहले स्लाट में जिन 100 युवाओं को टीका लगाया गया था। वह वैक्सीनेशन सेंटर खुलने से पहले ही पहुंच गए थे। पहले दिन वैक्सीनेशन अपने तय समय से कुछ देरी से शुरू हुआ। इस वजह से सेंटर में भीड़ एकत्रित हो गई थी।
