जिले में को कोरोना की भयावह स्थिति का सामना कर रहा पूरा जिले के लिए एक राहत भरी खबर आई है। जिले में नए संक्रमित का आंकड़ा तेजी से घटा है। और गुरुवार को जिले में 38 नए कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई हैं। बता दें कि 997 सैंपल की जांच में उक्त पॉजिटिव आने वाले आंकड़े हैं। पिछले 36 दिनों में जिले में 1 दिन में संक्रमित आने वाले आंकड़ों का यह सबसे छोटा आंकड़ा है। इसके साथ में 59 मरीजों ने कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं ।और उन्हें जिला अस्पताल से छुट्टी लेकर घर भेज दिया गया है। वहीं 27 मरीजों की मृत्यु हुई है। और उनका कोरोना प्रोटोकॉल के तहत उनका अंतिम संस्कार भी किया है। वही सरकारी आकड़ों मे सिर्फ दो मौतों की पुष्टि की गई है।