कोरोना काल में मई की शुरुआत के साथ ही मौत के आंकड़े जरूर कम हुए हैं। लेकिन पूरी तरीके से विराम नहीं लग पाया है। हर दिन 25 से 30 मौतों की खबर सामने आ रही है । वहीं जिले में बुधवार को 26 कोरोना संदिग्ध मरीजों की मृत्यु हो गई है। और इन सभी का पूर्ण प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया है। इसके साथ बुधवार को आरटीफीसीआर लैब से जारी रिपोटें में 49 नये कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। वहीं 46 मरीजों ने कोरोना को मात देकर स्वस्थ होकर उन्हें जिला अस्पताल से छुट्टी लेकर घर भेज दिया गया है।
