सभी लोगों द्वारा इस कोरोना महामारी से निपटने के लिए लोगों द्वारा व कई संगठनों द्वारा राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होकर इस काल में लोगों से सहयोग करें और इस कोरोना संक्रमण को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए एकजुट हो रहे हैं।

लक्ष्मी स्वरुपा माता अनुसूया का जन्मोत्सव मनाया गया घर-घर में --------------------------------------------------------------------- सौसर क्षेत्र के विविध ग्रामों में लक्ष्मी स्वरुपा पारडसिंगा निवासनी माता अनुसूया का जन्मोत्सव कोरोना काल के चलते इस वर्ष श्रध्दालुओ ने अपने- अपने घर पर ही पुजा-पाठ कर मनाया । रामकोना एवं बग्गू बिछुआ में कोराना काल के चलते श्री पालकी भ्रमण कार्यक्रम नहीं हुआ किन्तु माता का पुजन कर सांकेतिक रूप में अनुसूया माता का जन्मोत्सव मनाया गया ।

नरसिंहपुर की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के मार्ग से गोवंश परिवहन थमने का नाम नहीं ले रहा है। और देखा जा रहा है कि भारत में कोरोना अपना विकराल रूप लिए हुए है। तो एक और बड़े पैमाने पर इन दिनों गोवंश तस्करों द्वारा बिना किसी डर के छिंदवाड़ा जिले के ग्रामीण अंचलों के विभिन्न मार्गो से गौ तस्करी की जा रही है। वहीं बुधवार को सुबह बजरंगयो को सूचना प्राप्त हुई कि नरसिंहपुर से छिंदवाड़ा होते हुए रामाकोना, सौसर मार्ग से मोहगांव की और गोवंश से भरा हुआ ट्रक महाराष्ट्र के कत्लखाने में जा रहा है । सूचना पर तत्काल रामाकोना और सौंसर के बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा गोवंश से भरा रहे ट्रक क्रमांक एमएच 18 एए 8288 को सौंसर, मोहगाव, छतरपुर मार्ग पर पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। वहीं प्रशासन के दावों के बावजूद भी नरसिंहपुर ,छिंदवाड़ा से परासिया की ओर से हो रही गौ तस्करी रोकने का नाम नहीं ले रही है। ज्ञात हो कि परासिया, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा से मुख्य सड़क मार्ग आते हुए रास्ते में कई पुलिस चौकीके साथ और थाने लगते हैं। इसके बावजूद भी तस्करी में जरा भी भय का माहौल दिखाई नहीं पड़ता है। और बड़े आसानी से गौ तस्करी की जा रही है।

मध्यप्रदेश राज्य के जिला छिंदवाड़ा के सौंसर से दिनकर पातुलकर मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि -गरीबो के राशन पर वितरक व सहाकरी संस्थाओं के प्रबंधक डाका डाल रहे है। कोरोना संक्रमणकाल में गरीब परिवारों को तीन माह का राशन देने की योजना को पलीता लगाया जा रहा है। हितग्राहियों का तीन माह के बदले एक या दो माह का राशन दिया जा रहा है। गरीब परिवार राशन के लिए दुकानों के चक्कट काट रहे है। कुछ दुकानों में तो निःशुल्क राशन की भी राशी वसूली गई है। सौंसर ब्लाक में खाद्य आपूर्ति विभाग की महेरबानी से राशन वितरण में हो रही गड़बड़िया उजागर होने लगी है। बीते दिनों रामाकोना के साख सहकारी समिति के राशन दुकान से निःशुल्क राशन का रूपया वसूलने का मामला होने के बाद अन्य राशन दुकानों से भी इस तरह की शिकायते आने लगी। हालाकि विधिवत रूप से जोबनी के सहकारी समिति द्वारा संचालित दुकान में हुई गड़बड़ की शिकायत हुई है। सौंसर ब्लाक में राशन की 57 दुकाने है इन में माह अप्रैल, मई और जून का राशन वितरण होना था। लेकिन इन दुकानों से किसी कार्डधारी को दो माह तो किसी को तीन माह का राशन दिया गया। इस में कुछ दुकानों ने तीन के बदले एक माह के राशन की राशी वसूली गई। शिकायत होने पर दुकान के वितरकों ने राशी लौटाने या आगामी माह में निःशुल्क राशन देने की बात कर ग्रामीणों को चुप कर दिया। इस तरह की जाती है गड़बड़ीगरीबोें के राशन पर वितरक नियोजित ढंग से डाका डाल रहे है। राशन वितरण के दौरान योजना की जानकारी नहीं दी जाती है। जिन कार्डधारियों को योजना की जानकारी नहीं होती है उन्हें गुमराह कर योजना के अनुसार राशन नहीं दिया जाता है। रामाकोना के दुकान का उदाहर देखे यहा निःशुल्क राशन 20 अप्रैल से बाटने के आदेश आय थे लेकिन वितरक राशी वसूल रहा था। 22 अप्रैल को जागरूक युवाओं ने मुददा उठाने पर मामला उजागर हुआ। कुछ इस तरह जोबनी के भी राशन दुकान में हुआ है। कई बार वितरक वितरण के दौरान विवाद की स्थिति निर्माण कर दुकान बंद कर देते है।

जिला सहकारी बैंक की समितियों में स्थापित के उपार्जन केंद्रों का मंगलवार को डीएम व प्रशासक ने औचक निरीक्षण किया गया। किसानों की समस्याओं को सुनने के बाद कम संख्या में भेजे जा रहे एसएमएस पर नाराजगी जताई। वहीं लापरवाही उपार्जन केंद्र प्रबंधक को फटकार भी लगाई। सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा से संबंद्ध 109 समितियों में गेहूं उपार्जन का कार्य चल रहा है। उपार्जन केंद्रों में किसानों की समस्याओं का जायजा लेकर मंगलवार को डीएम के के सोनी व जीएस डेहरिया ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र प्रबंधक प्रभारी को नियमित रूप से एसएमएस भेजने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही अन्य समस्याओं पर निराकरण भी किए गए।

जिला कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन द्वारा मंगलवार को छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड सौंसर मुख्यालय पहुंचकर कोविड अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने को वार्ड में भर्ती मरीजों को भोजन की गुणवत्ता, उपचार और ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के साथ ही साफ सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जिला कलेक्टर श्री सुमन ने कहा कि सिविल अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर समुचित उपचार दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाए। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन के विशेष प्रयास से सिविल अस्पताल में 80 बैड पर ऑक्सीजन लाइन लगाने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें 67 बेड पर क्रियान्वयन किया जाकर कार्य प्रगति पर है

कोरोना महामारी के खौफ के बीच अब युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। सरकार अब उन्हें भी कोरोना से बचाव के लिए टीके लगाने जा रही है। जिले में 18 से 44 वर्ष की उम्र के 10 लाख 78 हजार 415 लोगों का आज बुधवार से कोविड वैक्सीनेशन होगा। हालांकि पहले दिन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा चुके सिर्फ सौ लोगों को वैक्सीनेशन लगाई जाएगी।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व छिंदवाड़ा विधायक कमलनाथ और जिले के सांसद नकुल नाथ 5 मई को छिंदवाड़ा आगमन हो रहा है। सांसद सांसद कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नकुलनाथ और कमलनाथ 5 मई को सुबह 8:20 बजे विशेष वायुयान द्वारा दिल्ली से प्रस्थान करेंगे। वह सुबह 9:30 बजे छिंदवाड़ा पहुंचेंगे। और स्थानीय कार्यक्रमों में उपस्थित होंगे। वही दोनों नेता विधायक को पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों से बैठक कर कोविड-19 के नियंत्रण पर चर्चा की जाएगी।

जिले में कोरोना संक्रमित ,डेट और रिकवरी में स्थिरता बनी हुई है। तीनों के ही आंकड़े हर दिन 5 से 10 के बीच कम ज्यादा होते नजर आ रहे हैं । मोक्ष धाम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को जिले में 25 कोरोना संदिग्धो की मृत्यु हुई है। जबकि सरकारी रिकॉर्ड में सिर्फ दो की मृत्यु की पुष्टि की गई है। वहीं 50 मरीजों ने कोरोना को मात देकर स्वस्थ हैं। और उन्हें जिला अस्पताल से छुट्टी लेकर घर पर गया है। वहीं मंगलवार को आर्टिफिशियल लैब से जारी रिपोर्ट में 52 नये कोरोना संक्रमितो पुष्टि हुई है।

मोबाइल नम्बरो पर भी आवश्यकता होने पर प्राप्त कर सकते है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।