जिले में तीसरा चरण का कोई टीकाकरण शुरू हो गया है। इसमें 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के युवाओं को वैक्सीनेशन लगाई जा रही हैं। तीसरे चरण के दूसरे दिन गुरुवार को सौ लोगों को वैक्सीनेशन लगाई जानी थी। इनमें से 97 लोगों की वैक्सीन लगाने पहुंचे थे। दो लोगों का स्वास्थ्य खराब था, और तीसरा व्यक्ति वैक्सीन लगाने नहीं पहुंच पाया। टीकाकरण अधिकारी डॉ एलएन साहू ने कहा कि तीसरे चरण के पहले 2 दिनों में सौ सौ लोगों को वैक्सीन लगाई जानी थी। पहले दिन सभी 100 लोगों ने को टीके लगाए गए। दूसरे दिन गुरुवार को सिर्फ 97 लोगों ने टीका लगवाने पहुंचे। ऐसे में तीन लोग वैक्सीनेशन के लिए नहीं पहुंचे थे ।उनकी जानकारी जुटाई जा रही है।
