वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए बहुत आवश्यक है कि आप अपने सभी पालिसी धारकों को समय से प्रीमियम जमा करने हेतु बोलें। अभी अभिकर्ता के तौर पर ये हमारी जिम्मेदारी है कि जिन्होंने बीमा लिया है उनकी रिस्क कवर चालू रहे। इन नियमो का विशेष ध्यान रखें- 1- 3 वर्ष से कम चली पालिसी या जिनका रिवाइवल हुआ उसके बाद 3 वर्ष तक प्रथम अनपेड प्रीमियम से 30 दिन तक रिस्क कवर होती है। 2- लगातार 3 वर्ष तक चली(बिना रिवाइवल के) पालिसी में 6 माह तक रिस्क कवर होती है। अतः विशेष रूप से जो पालिसी 3 वर्ष से कम चली हैं उन्हें समय से जमा करवाना बहुत ज़रूरी है। प्रीमियम कई तरह से घर बैठे जमा की जा सकती है। ऑन लाइन के कई साधन हैं । जैसे- एल आई सी पे डायरेक्ट, पे टी एम, फ़ोन पे आदि। इस समय ये बहुत आवश्यक है। सभी का प्रीमियम समय से जमा हो इसका बहुत ध्यान रखें।