Transcript Unavailable.

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से संवादाता गणेश अंबाडरे मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि छिंदवाड़ा के बिछवा में लोगो जनपद पंचायत ceo ममता कुलकते के मार्ग दर्शन में गांव में गठित सदस्यो के द्वारा लोगो को घर घर जेक जागरूक किया जा रहा है, जहां उन्हें आपस में सामाजिक दूरी बनाने, मास्क पहनने सैनिटाइजर का उपयोग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा के सौंसर क्षेत्र से संवादाता बता रहे है कि सौंसद क्षेत्र में जननी स्तर पर आयुर्वेदिक पद्दती से बनाया गया अर्क कोरोना की परिस्थितियों को देखते हुए कोरोना हेल्पलाइन में काम करने वाले वर्कर्स को वितरित किया जा रहा है। यह अर्कआयुर्वेदिक पद्दती से बनाया गया है जो शरीर के लिए इम्युनिटी बोस्टर का काम करता है।

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से संवादाता गणेश अंबाडरे बता रहे हैं कि छिंदवाड़ा के गांव-गांव में किल कोरोना अभियान तेज़ी से चल रहा , स्वास्थ्य विभाग और महिला बल विकास के कर्मचारी घर घर जाकर सर्दी जुखाम वाले मरीजों की जांच कर रहे हैं और उनके नाम रजिस्टर में नोट कर रहे है।

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से संवादाता राजेश तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि मध्यप्रदेश में कोविद वैक्सीन के लिए 18 वर्ष से ऊपर के लोगो का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है लोगो को पहले ही बिना रेजिस्ट्रेशन के टीकाकरण सेंटर पहुँच कर टिका लगा दिया गया है। जिससे अब दूसरे बार के टीकाकरण में लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही वह बताते है कि लोगों के मोबाइल में टीकारण से जोड़े कई मैसेज भी आ रहे हैं जिसे देखने के बाद लोग टीकाकरण सेंटर पहुंचते तो है लेकर उन्हें वापस कर दिया जाता है। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से संवादाता रोजेश तिवारी ने मोबाइलवाणी के माध्यम से बताया कि मध्यप्रदेश में कोविड वैक्सीन के लिए 18 वर्ष से ऊपर के लोगो का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है लोगो को पहले ही बिना रेजिस्ट्रेशन के टीकाकरण सेंटर पहुँच कर टिका लगा दिया गया है। जिस कारण अब कोविड केदूसरे टीका को लगवाने में हो रही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही वह बताते हैं कि टीकाकरण संबंधित मोबाइल में मेसेज आने से भ्रम की स्थिति हो रही है।

मध्यप्रदेश छिंदवाड़ा से राजेश तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सूर्यनमस्कार में उपयोग होने वाला पर्वतासन के बारे में बताया, वह बताते हैं कि पर्वतासन से ना केवल शरीर की मांसपेशियों में मजबूती मिलती है, बल्कि इससके स्मरण शक्ति भी बढ़ती है।

वर्तमान में पूरा देश कोरोना महामारी से लड रहा है। और 18+ के युवाओं को अब कोविड वैक्सीन का कार्य वर्तमान में चलने वाला है। इसको लेकर सेंटरों को बढ़ाने की मांग भी उठ रही है । ताकि कोविड सेंटरों पर सोशल डिस्टेंसिंग और संक्रमण को रोका जा सके। आज सामाजिक कार्यकर्ता पंकजजी ठाकरे ने मोबाइलवाणी पर जानकारी साझा की।

मध्यप्रदेश छिंदवाडा से दिनकर पटुकर मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहें है कि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड संयोजक तहसील प्रमुख आशुतोष वाडेकर ने अपने जन्मदिन पर एक रक्त दान कर एक सराहनीय पहल की है। दिनकर पटुकर बताते है की आशुतोष वाडेकर को यह प्रेरणा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सौंसर खंड शारीरिक शिक्षण प्रमुख आशीष तवले ने दी आशुतोष द्वारा शासकीय चिकित्सालय सौंसर में ग्राम निमनी निवासी श्रीमती संगीता भुजाड़े को रक्तदान किया गया रक्तदान करने पर नगर युवा प्रमुख योगेश हिवरकर विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के जिला संयोजक सुभाष गड़ेकर.आदित्य दवन्डे.मोंटी चावके.चिन्मय लोखंडे.मयूर तायवाड़े ने आशुतोष वाडेकर द्वारा रक्तदान करने पर सराहना की ज्ञात हो की आशुतोष वाडेकर व उनके साथियों द्वारा कोरोना काल जैसे विकट परिस्थितियों में इसके पूर्व भी जरूरत मंद लोगो को रक्तदान किया गया।

पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। और वर्तमान में 18+ के युवाओं को वैक्सीनेशन का कार्य चलने वाला है । इसको लेकर कई लोगों द्वारा वैक्सीन का पंजीयन व सेंटर बढ़ाने की मांग उठाई है । ताकि सेंटरों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके। आज जनपद सदस्य संदीपजी भकने ने मोबाइल वाणी पर अपनी राय दी।

वर्तमान में 18+ के युवाओं को कोविड वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है। लेकिन लोगों में जो सोशल डिस्टेंसिंग होती है। वह सेंटरों पर बनी रहे है। इसके लिए मोबाइल वाणी पर डॉ अनूप सिंह सर ने कोविड सेंटर बढ़ाने की मांग की है। ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके और संक्रमण ना बड़े इस को ध्यान में रखते हुए कोविड वैक्सीनेशन का कार्य किया जाए।