मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि जिले में 120 खरीदी केंद्रों में चल रहे गेहूं खरीदी की रफ्तार पकड़ने लगी है। बुधवार को शाम तक खरीदी के बाद जिले में कुल गेहूं खरीद का आंकड़ा 15 लाख के पर पहुंच गया है। जिले में इस शासन के निर्देशानुसार 1 अप्रैल से गेहूं उपार्जन का कार्य जारी है। 120 उपार्जन केंद्रों में खरीद की जा रही है। और अब ज्यादा किसान खरीद केंद्र पर पहुंचने लगे हैं। वहीं बुधवार को शाम की खरीदी बंद होने तक जिले में कुल खरीदी का आंकड़ा 15 लाख 50 हजार क्विंटल से ज्यादा पहुंच गया था।गेहूं उपार्जन का कार्य 25 मई तक चलेगा उपार्जन के लिए प्रत्येक समिति से किसानों को मैसेज भेजे कर खरीद केंद्र बुलाया जा रहा है। अब तक लगभग 24 हजार किसानों ने अपना गेहूं बेच दिया है, लेकिन अब भी लगभग 40 हजार किसान गेहूं उपार्जन की कतार में इस साल 65 हजार किसानों ने गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन भी करवाया है।