सामूहिक सूर्य नमस्कार के आयोजन के संबंध में बैठक का आयोजन 2 जनवरी को ============================================================ जिले में आगामी 12 जनवरी को युवा दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्टर की अध्यक्षता में 2 जनवरी को दोपहर 1:15 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में सामूहिक सूर्य नमस्कार के आयोजन के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया है । जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस.बघेल द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों से इस बैठक में उपस्थिति का अनुरोध किया गया है ।
शासकीय महाविद्यालय सौसर के छात्र डिंपल एवं संगम गांवडे का अॉल इंडिया कराटे में चयन हुआ जो की ग्रामीण क्षेत्र ग्राम पंचायत खुटामा के निवासी हैं ।
भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। देश की 3 फ़ीसदी जनसंख्या कृषि व्यवसाय या कृषि पर ही आधारित है। परंतु निरंतर प्राकृतिक अतिवृष्टी, औलावृष्टी और फसलों के उचित दाम न मिलने से किसान खासे परेशान हैं, निरंतर बेतहाशा बढ़ती महंगाई के बीच में फसलों के दाम न मिलना एक बहुत बड़ी किसानों के सामने चुनौती है? आज हमारे साथ (सेवानिवृत्त) कृषि विस्तारक अधिकारी जागेश्वर ढोमने ने मोबाइलवाणी के साथ विशेष बातचीत कर किसानों की समस्या को रखा।
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कराते में डिंपल संगम गांवडे का चयन बालाघाट में आयोजित छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय कराते प्रतियोगिता का आयोजन हाल ही में संपन्न हुआ इस कराटे प्रतियोगिता में शासकीय महाविद्यालय स्तर के खिलाड़ीयो ने भी भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है |सौसर के भाई-बहन कराते खिलाड़ी अब ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कराते प्रतियोगिता में भाग लेकर छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय प्रतिनिधित्व करेंगे | महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डीके इंदौरकर ने बताया कि बालाघाट में हुई कराते प्रतियोगिता में शासकीय महाविद्यालय सौसर के खिलाड़ियों ने भाग लिया था | कराते खिलाडी डिंपल शेखर गांवडे एंव संगम शेखर गावंडे छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय कराते में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है | अब यह दोनों खिलाड़ी ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कराते प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे | डिंपल और संगम का गावंडे का कराते खिलाड़ीयो का चयन हुआ है | यह दोनों रेमंड कंपनी में कार्यरत शेखर गावंडे के पुत्र और पुत्री है | इन दोनों कराते खिलाड़ियों की उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ डीके इंदौरकर कीडा प्रभारी डॉ एनके गेडाम खेल शिक्षक संजय भुजाडे महाविद्यालय परिवार और से स्वागत सत्कार कर उज्जवल भविष्य की कामना की है |
भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। देश की 3 फ़ीसदी जनसंख्या कृषि व्यवसाय या कृषि पर ही आधारित है। परंतु निरंतर प्राकृतिक अतिवृष्टी, औलावृष्टी और फसलों के उचित दाम न मिलने से किसान खासे परेशान हैं, निरंतर बेतहाशा बढ़ती महंगाई के बीच में फसलों के दाम न मिलना एक बहुत बड़ी किसानों के सामने चुनौती है? आज हमारे साथ गांधी व लोहिया वादी विचारक डॉ अनूप सिंह ने मोबाइलवाणी के साथ विशेष बातचीत कर किसानों की समस्या को रखा।
किसान मजदूरो के हक में दाम बांधों निति एवं फसलों पर उचित समर्थन मुल्य लागु करे सरकार उक्ताशय के विचार गांधीवादी लोहियावादी विचारक रघु ठाकुर जी ने छिंदवाड़ा मोबाइल वाणी पर एक खास मुलाकात में कहीं
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले का संविदा स्वास्थ्य कर्मी संघ अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठा है। बुधवार को सांसद नकुल नाथ धरना स्थल पर पहुंचे और संविदा कर्मचारियों की समस्याएं सुनी। श्रीनाथ ने कर्मचारियों से कहा कि जल्द ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है ।उनकी जायज मांगों को पूरा करने कदम उठाए जाएंगे ।संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रभारी श्याम शर्मा ने कहा कि बुधवार को संविदा कर्मचारी ने पीपीई पहन का प्रदर्शन किया ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्यप्रदेश राज्य के छिन्दवाडा जिले से योगेश मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, देश को आजादी दिलाने से लेकर आत्मनिर्भर भारत बनानेके लिए काॅग्रेस ने अनेकों योजनाएं दी। हमारे पूर्वज और अग्रज नेताओं ने अपनी कुर्बानी देकर देश को एक झंडे के नीचे खड़ा किया। देश को भेल से लेकर रेल तक की सौगात दी। यहां तक कि जिन स्कूलों में देश के प्रधानमंत्री व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पड़े। वह भी कांग्रेस की ही देन है। इस सच्चाई को जानने के बाद भी जो लोग कांग्रेस से 70 वर्ष का हिसाब मांगते हैं। उनसे मैं यही कहूंगा कि, हमारा इतिहास 138 वर्ष पुराना है। वे अपना वजूद बताएं । क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
विविध आवश्यक प्रशिक्षण में हुए अनेक विषय शामिल
चौबे परिवार द्वारा बांटी गई स्वेटर पाकर खिल उठे चेहरे अमरवाड़ा- छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत पथरकटी में श्री सीके चौबे सिवनी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र को मॉडल बनाने के लिए गोद लिया गया है। इस उद्देश्य से श्री सीके चौबे जी की सुपुत्री स्वर्गीय यासिका चौबे की जन्म जयंती पर तथा स्वर्गीय श्रीमती अर्चना चौबे की स्मृति में आज 28 दिसंबर को ग्राम पत्थरकटी पहुंचकर चौबे परिवार द्वारा आंगनवाड़ी के बच्चों को पोषण आहार और स्वेटर बाटी गई । स्वेटर पाकर बच्चे बहुत खुश हुए। मां कुलदेवी के इस ग्राम को हर संभव सहायता करने के उद्देश्य से चौबे परिवार प्रयासरत है । पूर्व में भी पथरकटी आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए कपड़े और कुर्सियां वितरित की गई थी। इस अवसर पर जनपद पंचायत अमरवाड़ा के अध्यक्ष श्री नीलेश कंगाली, श्री आनंद शर्मा ,श्रीमती नीना शर्मा, यश चौबे ,रिया चौबे, एमआरपी राजेश तिवारी, श्रीमती नंदनी तिवारी, अभिजित तिवारी, अवनीश तिवारी, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर श्रीमती सुभद्रा साहू ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सूर्यवंशी, सहित सहायिका और ग्राम के नागरिक तथा बच्चे और उनकी माताएं उपस्थित रहे। अंत मे मौन रखकर स्वर्गीय याशिका चौबे को सभी ने शृद्धाजली दी।
