चौबे परिवार द्वारा बांटी गई स्वेटर पाकर खिल उठे चेहरे अमरवाड़ा- छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत पथरकटी में श्री सीके चौबे सिवनी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र को मॉडल बनाने के लिए गोद लिया गया है। इस उद्देश्य से श्री सीके चौबे जी की सुपुत्री स्वर्गीय यासिका चौबे की जन्म जयंती पर तथा स्वर्गीय श्रीमती अर्चना चौबे की स्मृति में आज 28 दिसंबर को ग्राम पत्थरकटी पहुंचकर चौबे परिवार द्वारा आंगनवाड़ी के बच्चों को पोषण आहार और स्वेटर बाटी गई । स्वेटर पाकर बच्चे बहुत खुश हुए। मां कुलदेवी के इस ग्राम को हर संभव सहायता करने के उद्देश्य से चौबे परिवार प्रयासरत है । पूर्व में भी पथरकटी आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए कपड़े और कुर्सियां वितरित की गई थी। इस अवसर पर जनपद पंचायत अमरवाड़ा के अध्यक्ष श्री नीलेश कंगाली, श्री आनंद शर्मा ,श्रीमती नीना शर्मा, यश चौबे ,रिया चौबे, एमआरपी राजेश तिवारी, श्रीमती नंदनी तिवारी, अभिजित तिवारी, अवनीश तिवारी, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर श्रीमती सुभद्रा साहू ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सूर्यवंशी, सहित सहायिका और ग्राम के नागरिक तथा बच्चे और उनकी माताएं उपस्थित रहे। अंत मे मौन रखकर स्वर्गीय याशिका चौबे को सभी ने शृद्धाजली दी।