भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। देश की 3 फ़ीसदी जनसंख्या कृषि व्यवसाय या कृषि पर ही आधारित है। परंतु निरंतर प्राकृतिक अतिवृष्टी, औलावृष्टी और फसलों के उचित दाम न मिलने से किसान खासे परेशान हैं, निरंतर बेतहाशा बढ़ती महंगाई के बीच में फसलों के दाम न मिलना एक बहुत बड़ी किसानों के सामने चुनौती है? आज हमारे साथ छात्र अर्जुन बनारसे ने मोबाइलवाणी के साथ विशेष बातचीत कर किसानों की समस्या को रखा।
किसानों की समस्या पर सौंपा ज्ञापन
राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शामिल होंगी उमरानाला की दीपाली यादव
परेड में शामिल होंगे एनसीसी कैडेट ऋषिकेश
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, सिवनी से भोमा के बीच में इलेक्ट्रिफिशन के सीआरएस को लेकर शुक्रवार को यहां इसका ट्रायल लिया जाएगा। गेट कन्वर्जन के बाद भले ही ट्रेन चलने में देरी हो रही है। लेकिन छिंदवाड़ा से नैनपुर के बीच शेष बचे कामों को पूरा किया जा रहा है ।चौरई से भोमा के बीच इलेक्ट्रिफिकेशन का काम चल रहा है ।इसमें शुक्रवार को घुमा से सिवनी के बीच हुए इलेक्विफिकेशन का सीआरएस होना है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाले के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में मौसम लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। तापमान में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई है। वही मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक कड़ाके की ठंड के साथ साल की विदाई हो सकती है। कडाके की ठण्ड व कोहरे की मौजूदगी के चलते रात का तापमान 8.8 डिग्री तक लुढ़क गया है। बीते 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहने के साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने लगी है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में गुरुवार को कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिसमें प्राथमिक रूप से पैसा नियम 2022, संभल योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ ही मुख्यमंत्री भू- अधिकार योजना, धारणाधिकार में प्रगति, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, विद्युत आपूर्ति, नहर के अंतिम छोर तक जल की उपलब्धता, के साथ की तैयारी के संबंध में चर्चा कर समीक्षा की गई। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि कोविड की संभावित नवीन लहर को दृष्टिगत रखते हुये छिंदवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस छिंदवाड़ा के अधिष्ठाता डॉ.गिरीश बी.रामटेके द्वारा विगाध्यक्ष सह प्राध्यापक पल्मोनरी मेडिसिन विभाग डॉ.भूपेन्द्र जैन को कोविड नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है । उन्होंने नोडल अधिकारी को निर्देश दिये हैं कि कोविड की संभावित लहर से बचाव के संबंध में आगामी सभी तैयारियां और प्रबंधन संबंधी कार्यवाही की जाना सुनिश्चित करें ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार द्वारा आज जिले के विकासखंड मोहखेड़ के पशु चिकित्सालय मोहखेड का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान सभी अधीनस्थ स्टाफ उपस्थित पाया गया। उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.पक्षवार द्वारा निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्सालय के 22 रजिस्टरों की बारीकी से जांच की गई और संचालनालय भोपाल में ऑनलाइन एंट्री के लिये निरीक्षण टीप की गई । उन्होंने पशु चिकित्सालय के प्रभारी डॉ.जितेंद्र बघेल को विभाग में संचालित सभी योजनाओं में लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। संस्था में साफ-सफाई अच्छी पाई गई। निरीक्षण के दौरान उप संचालक के साथ सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी डॉ.बघेल, श्री अमित उईके, श्री सोनवाने, श्रीमती सावित्री उईके और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित थे । उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.पक्षवार द्वारा कृत्रिम गर्भाधान पंजी में पंजीकृत ए.आई.के आधार पर ग्राम महलपुर के एक पशुपालक श्री उमेश विश्वकर्मा से फोन पर चर्चा की तथा उनकी गाय के कृत्रिम गर्भाधान की तारीख और किस कर्मचारी ने सत्यापन किया, के संबंध में जानकारी प्राप्त की । साथ ही आगे दूसरी गाय यदि हीट पर आती है तो सेक्स शॉर्टेड सीमन से ए.आई. कराने की सलाह दी जिससे मादा बछिया ही उत्पन्न होगी। उन्होंने ग्राम खेड़ी के एक पशुपालक श्री हरिराम डोंगरे से मोबाइल नंबर पर चर्चा कर 9 माह पूर्व गाय की ए.आई.करने के उपरांत वत्स उत्पादन का भी सत्यापन किया।
कोविड नोडल अधिकारी नियुक्त ============================================================ कोविड की संभावित नवीन लहर को दृष्टिगत रखते हुये छिंदवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस छिंदवाड़ा के अधिष्ठाता डॉ.गिरीश बी.रामटेके द्वारा विगाध्यक्ष सह प्राध्यापक पल्मोनरी मेडिसिन विभाग डॉ.भूपेन्द्र जैन को कोविड नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है । उन्होंने नोडल अधिकारी को निर्देश दिये हैं कि कोविड की संभावित लहर से बचाव के संबंध में आगामी सभी तैयारियां और प्रबंधन संबंधी कार्यवाही की जाना सुनिश्चित करें ।
