शासकीय महाविद्यालय परासिया और जुन्नारदेव में युवा संवाद के अंतर्गत युवा नीति पर हुई चर्चा =================================================== कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हरेन्द्र नारायण के मार्गदर्शन में शासकीय महाविद्यालय परासिया और जुन्नारदेव में युवाओं को पशुपालन में रोजगार की ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें युवा नीति पर भी चर्चा की गई । पशुपालन एवं डेयरी विभाग के इस कार्यक्रम में युवाओं को केन्द्र सरकार की योजनाओं सहित राज्य शासन द्वारा संचालित डेयरी, बकरी, मुर्गी, सूकर पालन और गोबर से जैविक खाद बनाने की विधि, वर्मिवाश व इससे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया गया। उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार ने कार्यक्रम में पशुओं में होने वाली बीमारियों और उसके आयुर्वेदिक व घरेलू उपचार के बारे में आवश्यक जानकारी दी । उन्होंने पशुओं में होने वाले अफारा रोग, थनैला रोग व अन्य संक्रामक रोगों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.छत्रपाल टाण्डेकर ने बकरी पालन, श्वान पालन व पेटशॉप की स्थापना के संबंध में विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी । परासिया के पशु चिकित्सक डॉ.राजेश चेडगे ने कैरियर के रूप में पशुपालन की शिक्षा पर प्रकाश डाला और पशुपालन की शैक्षणिक गतिविधि की जानकारी विद्यार्थियों को दी । कार्यक्रम में शासकीय महाविद्यालय परासिया की प्राचार्या डॉ.त्रिवेदी और प्राध्यापक डॉ.अशोक बारसिया ने विद्यार्थियों को पशुपालन को रोजगार के रुप में अपनाने के लिये प्रेरित किया । इसी प्रकार शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव के प्राचार्य डॉ.वाय.के.शर्मा ने आत्म निर्भर भारत के निर्माण में पशुपालन की महत्ता और युवा नीति पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक डॉ.अशोक टाण्डेकर ने किया । कार्यक्रम में डॉ.चन्देलकर व स्टाफ और विद्यार्थीगण उपस्थित थे ।

Transcript Unavailable.

प्रदेश स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में कु. वैष्णवी धुंडे ने पाया द्वितीय स्थान वैष्णवी धुंडे का राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान रामाकोना- पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन ऐप्को भोपाल (म.प्र.) द्वारा ओजोन दिवस पर आयोजित प्रदेश स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में कुमारी वैष्णवी दिनेश धुंडे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । कुमारी वैष्णवी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामाकोना के हरीतिमा इको क्लब की कक्षा बारहवी की छात्रा है। ज्ञात हो कि प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन विगत 16 सितंबर 2022 को ओजोन दिवस पर पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन ऐप्को भोपाल (म.प्र.) द्वारा किया गया था। राष्ट्रीय हरित कोर योजना के जिला नोडल अधिकारी श्री विनोद तिवारी व संस्था प्राचार्य श्री आर डी भकने के निर्देशन एवं विद्यालय के हरीतिमा इको क्लब प्रभारी चन्द्रकान्त नाचनकर के मार्गदर्शन में वैष्णवी ने ओजोन परत क्षरण का मानव जीवन पर पढ़ने वाले दुष्प्रभाव को रंगों के माध्यम से अपनी पेंटिंग्स में उकेरा। प्रतियोगिता में दितीय स्थान प्राप्त करने पर कु. वैष्णवी को ₹ पंद्रह सौ की नगद राशि पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन ऐप्को भोपाल द्वारा प्रदान की जावेगी। कु. वैष्णवी रामाकोना निवासी श्री दिनेश धुंडे एवं श्रीमती संदीपा धुंडे की सुपुत्री है। वैष्णवी की इस सफलता पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री एच जी बल्की, डी एम रागासे, ए एस दुपारे, बी आर बट्टी सहित समस्त शालेय स्टाफ एवं परिवार जनों ने उसे बधाई दी है।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ,जिले में सरकारी मूल्य पर धान की उपज खरीदने के लिए इस साल किसानों की रुचि कम दिखाई पड़ रही है। अब तक लगभग साडे 700 किसानों ने ही अपनी उपज बेची है ।धान उपार्जन के लिए 18 दिन बाकी है। जिले में बने 8 खरीदी केंद्रों में अब 12 किसान ही अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं। पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष 50 फ़ीसदी रहने की उम्मीद जताई जा रही है ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा से नैनपुर मंडल और जबलपुर तक चलाए जाने की तैयारी में एक कदम रेलवे ने और बढ़ा दिया है। इस तरह से सिवनी से भोमा के बीच स्पेशल स्पीड ट्रायल और इलेक्ट्रिफिकेशन के कार्य का सीआरएस हुआ है। शुक्रवार को दोपहर को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की स्पेशल ट्रेन ने सीआरएस किया। जहां 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन बढ़ाई गई ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

परेड में शामिल होंगे एनसीसी कैडेट ऋषिकेश के चयनित होने पर एनसीसी अॉफिसर रामलाल डेहरिया सर के साथ विशेष बातचीत

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। देश की 3 फ़ीसदी जनसंख्या कृषि व्यवसाय या कृषि पर ही आधारित है। परंतु निरंतर प्राकृतिक अतिवृष्टी, औलावृष्टी और फसलों के उचित दाम न मिलने से किसान खासे परेशान हैं, निरंतर बेतहाशा बढ़ती महंगाई के बीच में फसलों के दाम न मिलना एक बहुत बड़ी किसानों के सामने चुनौती है? आज हमारे साथ ब्लॉग काॅग्रेस अध्यक्ष केशव बोढे ने मोबाइलवाणी के साथ विशेष बातचीत कर किसानों की समस्या को रखा।

जिला रोगी कल्याण समिति की बैठक 3 जनवरी को ============================================ जिला रोगी कल्याण समिति की कार्यकारी सभा की बैठक कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में 3 जनवरी को दोपहर 1 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई है। सचिव जिला रोगी कल्याण समिति जिला चिकित्सालय छिन्दवाड़ा ने सभी संबंधितों से बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया है ।

शासकीय आई.टी.आई.छिंदवाड़ा में राज्य युवा नीति के प्रस्ताव पर हुई चर्चा ============================================================ शासकीय आई.टी.आई.छिंदवाड़ा में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले युवा संवाद एवं युवा समागम कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य युवा नीति के प्रस्ताव पर चर्चा हुई । जिसमें प्रशिक्षणार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने सुझाव प्रस्तुत किये । इस कार्यशाला में संस्था के प्राचार्य श्री सतीश मोरे, प्रशिक्षण अधीक्षक चंद्रभान उइके, प्रदीप कुमार माने गुर्दे, एसएल चंद्रा, के.के.पांसे का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। साथ ही संतोषी बघेल, सुचित्रा आरसे, नंदनी बर्डे, जितेंद्र मरकाम, अनीश सल्लाम का भी सहयोग रहा। विशेष रूप से आमंत्रित महात्मा गांधी फैलोशिप विनम्र धाकड़ ने युवाओं के समक्ष विषय की प्रस्तुति रखी। उन्होंने युवाओं से शिक्षा एवं कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता, स्वास्थ्य, युवा नेतृत्व एवं सामाजिक कार्य, जीवन के लिए खेल, मेरा-प्रदेश, मेरी गौरव-कला, सहित्य, संस्कृति, विरासत और विविधता, संवहनीय पर्यावरण सुरक्षा हेतु जागरूकता और समावेश एवं न्याय संगतता आदि विषय पर सुझाव प्राप्त किये । कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण एवं उद्यमिता अधिकारी संदीप कुमार जैन ने किया।

तिसरी सरकार अभियान के प्रणेता एवं नेहरू युवा केन्द्र के पूर्व निदेशक डॉ सी एस प्राण सर के साथ एक खास मुलाकात