मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाले के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में मौसम लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। तापमान में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई है। वही मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक कड़ाके की ठंड के साथ साल की विदाई हो सकती है। कडाके की ठण्ड व कोहरे की मौजूदगी के चलते रात का तापमान 8.8 डिग्री तक लुढ़क गया है। बीते 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहने के साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने लगी है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।