मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में गुरुवार को कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिसमें प्राथमिक रूप से पैसा नियम 2022, संभल योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ ही मुख्यमंत्री भू- अधिकार योजना, धारणाधिकार में प्रगति, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, विद्युत आपूर्ति, नहर के अंतिम छोर तक जल की उपलब्धता, के साथ की तैयारी के संबंध में चर्चा कर समीक्षा की गई। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।