ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कराते में डिंपल संगम गांवडे का चयन बालाघाट में आयोजित छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय कराते प्रतियोगिता का आयोजन हाल ही में संपन्न हुआ इस कराटे प्रतियोगिता में शासकीय महाविद्यालय स्तर के खिलाड़ीयो ने भी भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है |सौसर के भाई-बहन कराते खिलाड़ी अब ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कराते प्रतियोगिता में भाग लेकर छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय प्रतिनिधित्व करेंगे | महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डीके इंदौरकर ने बताया कि बालाघाट में हुई कराते प्रतियोगिता में शासकीय महाविद्यालय सौसर के खिलाड़ियों ने भाग लिया था | कराते खिलाडी डिंपल शेखर गांवडे एंव संगम शेखर गावंडे छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय कराते में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है | अब यह दोनों खिलाड़ी ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कराते प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे | डिंपल और संगम का गावंडे का कराते खिलाड़ीयो का चयन हुआ है | यह दोनों रेमंड कंपनी में कार्यरत शेखर गावंडे के पुत्र और पुत्री है | इन दोनों कराते खिलाड़ियों की उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ डीके इंदौरकर कीडा प्रभारी डॉ एनके गेडाम खेल शिक्षक संजय भुजाडे महाविद्यालय परिवार और से स्वागत सत्कार कर उज्जवल भविष्य की कामना की है |
