पूर्व जनपद सदस्य संदीप भकने से विशेष बातचीत

कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हरेन्द्र नारायण के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश रोडमैप में युवाओं को पशुपालन के क्षेत्र में आकर्षित करने और युवा नीति पर अपने विचार साझा करने के लिये आज शासकीय महाविद्यालय सौंसर में युवा नीति और युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ । पशु चिकित्सा एवं पशुपालन विभाग, महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.डी.के.इंदौरकर के कुशल नेतृत्व और डॉ.पी.एस.परते की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पशु चिकित्सा एवं पशुपालन विभाग के उप संचालक डॉ.एस.जी.एस.पक्षवार, पशु चिकित्सक डॉ.छत्रपाल टांडेकर, डॉ.कमल शंकर धुर्वे व डॉ.बबीता उईके ने अपने व्याख्यान प्रस्तुत किये तथा युवा नीति पर विद्यार्थियों से संवाद किया । उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ.पक्षवार ने बताया कि युवा संवाद कार्यक्रम में कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ.पी.एस.परते ने कहा कि विद्यार्थियों को शासन की अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। उप संचालक डॉ.पक्षवार ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के विषय में जानकारी देने के साथ ही पशुओं में होने वाली बीमारियों व उसका आयुर्वेदिक घरेलू उपचार के संबंध में आवश्यक जानकारी दी । साथ ही पशुओं में होने वाले अफरा, थनैला रोग व अन्य संक्रामक रोग के बारे में भी बताया। इस अवसर पर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.टांडेकर ने बकरी पालन, श्वान एवं पेट शॉप की स्थापना के विषय में विद्यार्थियों को अवगत कराया। स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की प्रभारी श्रीमती शिखा साहू ने बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी विद्यार्थियों से साझा की गई है । उन्होंने विद्यार्थियों को समझाईश दी कि वे स्वरोजगार की ओर भी ध्यान दें और अपने घर में जाकर अपने माता-पिता से चर्चा कर पशु चिकित्सा व पशुपालन विभाग की योजनाओं के परिपालन के लिये कार्य योजना बनाये एवं अपने जीवन में आगे बढ़ें । कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी श्री इंद्रपाल राऊत द्वारा किया गया।

लिटिल स्टेप स्कूल में विद्यार्थियों को संस्कारों पर दिया मार्गदर्शन बोरगांव के लिटि स्टेप कॉलेज में कैरियर मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया केरियर गाइडेंस का शुभारंभ गायत्री मंत्र उच्चारण के साथ किया गया संस्था प्राचार्य कैलाश धकाते ने बताया कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को धर्म संस्कृति का ज्ञान हो इस उद्देश्य के साथ महाविद्यालय में केरियर गाइडेंस जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है सेमिनार के छात्र छात्राओं को संस्कारों के साथ जीवन उत्थान के लिए टिप्स देते हुए ऐड मधुकर गायकवाड ने कहा कि मनुष्य और छात्र-छात्राओं में शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का होना भी अत्यंत आवश्यक होता है शिक्षा हमें अपने मंजिल पहुंचाती है मानसिक विकास करती है वहीं दूसरी और संस्कार हमे उन्नति और प्रगति के पथ पर लेकर जाते है सभी बच्चों ने अच्छी शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और उसके संस्कारों को आत्मसात करना चाहिए |

किसानों द्वारा उत्पादित उत्पादन को भाव न मिलने पर वरिष्ठ इंका नेता पुनाराम बाविस्टाले एवं किसान तुकाराम धुन्डे से विशेष बातचीत

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, मध्य प्रदेश राज्य लघु वनोपज संघ भोपाल एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 20 से 26 दिसंबर तक लाल परेड मैदान जहांगीराबाद भोपाल में अंतरराष्ट्रीय वन मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें जिले के पातालकोट में होने वाली कोदो कुटकी और वन औषधि लोगों को खासी आकर्षित कर रही है। इस अंतर्राष्ट्रीय वन मेले में देश एवं विदेश के साथ-साथ देश के समस्त राज्यों में उत्पादित होने वाली लघु वनोपज का क्रय विक्रय हेतु स्टाल लगाए गए थे। भले ही अलग-अलग स्थानों से आए लोगों ने 1 ओवर और स्टाल लगाए लेकिन क्षेत्र में होने वाले वनोपज और दुर्लभ होती है। जहां पर छिंदवाड़ा जिले के पातालकोट में उत्पादित कोदो कुटकी और वन औषधियों लोगों को आकर्षित कर रही हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ,जिले के सांसद नकुल नाथ मंगलवार को बिछुआ ब्लॉक में रोड शो किया ।वहां के 27 गांव में पहुंचकर इस दौरान उन्होंने किसानों से चर्चा के साथ ही नुक्कड़ सभाएं भी की है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बिछुआ आए थे। हमेशा की तरह के झूठे वादे और घोषणा कर कर चले गए हैं। जबकि किसानों की परेशानी का नाम दुख नहीं रहा है, तो वही टमाटर 1रूपये प्रति किलो बिक रहा है। अतिवृष्टि के दौरान हुई फसलों का मुआवजा तो दूर सर्वे तक नहीं कराया गया है ।उन्होंने कहा कि यह स्थिति अकेले छिंदवाड़ा की नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के किसानों की है।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिन्दवाड़ा के प्राचार्य डॉ.पी.आर.चन्देलकर ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग की विश्व बैंक परियोजना के अंतर्गत महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा स्नातक और स्नातकोत्तर के 40 विद्यार्थियों को सिवनी जिले के ग्राम दिघोरी का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। शैक्षणिक भ्रमण में कृषकों की आर्थिक स्थिति का सर्वेक्षण किया गया।

श्री सद्गुरू कबीर चौरा संतोष आश्रम सेवा समिति द्वारा आयोजित सत्संग समारोह में कबीर दर्शन के मर्मज्ञ संतगुरू धर्मेन्द्र साहेब जी की वाणी

जनपद पंचायत छिंदवाड़ा में व्दितीय विकासखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक 28 दिसंबर को =========================================================== अग्रणी जिला प्रबंधक श्री प्रकाश भंडारे ने बताया कि सेवा क्षेत्र दृष्टिकोण के अंतर्गत 23 दिसंबर से 4 जनवरी तक जिले के सभी विकासखंडों में संबंधित जनपद पंचायत कार्यालय में जारी वित्तीय वर्ष की व्दितीय विकासखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की तिमाही बैठकों का आयोजन किया गया है । इसी कड़ी में 28 दिसंबर को शाम 5 बजे से जनपद पंचायत छिंदवाड़ा में व्दितीय विकासखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की तिमाही बैठक का आयोजन किया गया है । उनहोंने सभी बैंकों के विकासखंड समन्वयकों और शाखा प्रबंधकों के साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन बैठकों में उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं।

लघु व्यवसायी एवं वाहन चालकों से स्वरोजगार के लिये ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित ========================================================== राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत लघु व्यवसायियों और वाहन चालकों के लिये स्वरोजगार स्थापित करने का अच्छा अवसर है। इसके अन्तर्गत मेडिकल स्टोर्स, जनरल स्टोर्स, हार्डवेयर, स्पोर्ट सामग्री, जूता-चप्पल व्यवसाय, बर्तन व्यवसाय, कृषि सेवा केन्द्र, स्टेशनरी व्यवसाय, इलेक्ट्रानिक्स उपकरण, सेनेटरी गुड्स, क्राकरी और विभिन्न प्रकार के व्यवसाय तथा वाहन के अन्तर्गत आटो रिक्शा, टेक्सी, मालवाहक, जेसीबी आदि वाहनों के लिये ऋण प्राप्त कर स्वयं का रोजगार स्थापित किया जा सकता है। जिले के लघु व्यवसायी और वाहन चालक इस योजना का लाभ ले सकते हैं । जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री जी.के.हरने ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत 8वीं उत्तीर्ण और 18-45 वर्ष आयु का कोई भी आवेदक जिसकी पारिवारिक आय 12 लाख रूपये से अधिक नहीं हो और किसी वित्तीय संस्था का डिफाल्टर नहीं हो, वह उद्योग, सेवा या व्यवसाय का लाभ ले सकता हैं। योजना के अन्तर्गत अधिकतम 7 वर्षो तक 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान और ऋण गारंटी शुल्क प्रतिपूर्ति शासन द्वारा देय है । आवेदक किसी भी एमपी ऑन लाईन से आवेदन कर सकते हैं।