Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

छिंदवाड़ा में मसाला व्यापारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न ============================================================= स्पाइस बोर्ड के प्रादेशिक कार्यालय गुना द्वारा मसाला व्यापारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन गांधी गंज लाइब्रेरी छिंदवाड़ा में किया गया । इस कार्यक्रम में स्पाइस बोर्ड गुना के निर्यात संवर्धन अधिकारी श्री आशीष जायसवाल ने स्पाइस बोर्ड के उद्देश्य व उससे होने वाले लाभ और निर्यातक बनने की प्रक्रिया को बताया व लहसुन की गुणवत्ता सुधार के संबंध में अपनी बात रखी । इसके बाद स्पाइस बोर्ड के प्रभारी अधिकारी व वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री भारत गुडदे ने मुम्बई में वर्ल्ड स्पाइस कांग्रेस की विशाल प्रदर्शनी में भाग लेने का आग्रह किया । उन्होंने बताया कि यह पूरे विश्व का मसालों का होने वाला सबसे बड़ा प्रोग्राम है जिसमें पूरे विश्व से व्यापारी सहभागिता करेंगे । उन्होंने स्पाइस बोर्ड अनुदान के बारे में भी व्यापारियों को जानकारी दी।

छिंदवाड़ा में चिन्हित दिव्यांगजनों के लिये कृत्रिम अंग वितरण शिविर का आयोजन 13 जनवरी को =========================================================== जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के प्रशासनिक अधिकारी श्री पंचलाल चंद्रवंशी ने बताया कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत आगामी 13 जनवरी को जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र छिंदवाड़ा में चिन्हित दिव्यांगजनों के लिये कृत्रिम अंग वितरण शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस शिविर में कृत्रिम अंग बनाकर दिव्यांगजनों को वितरित किये जायेंगे ।

किसानों की समस्याओं पर किसान नेता राकेश टिकैत जी से एक खास मुलाकात

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय छिंदवाड़ा में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में कक्षा 9वीं में प्रवेश की प्रक्रिया 30 दिसंबर 2022 से प्रारंभ हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी आगामी 20 जनवरी 2023 तक एम.पी.एस.ओ.एस.से एम.पी.ऑनलाईन से आवेदन पत्र भरे जा सकते हैं । शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय छिंदवाड़ा के प्राचार्य ने बताया कि इस परीक्षा का आवेदन व कियोस्क शुल्क 100 रूपये निर्धारित है। आवेदन के साथ कक्षा 7वीं की अंकसूची, यदि हो तो जाति व दिव्यांगता प्रमाण पत्र, विद्यार्थी का नाम व दिनांक अंकित हुआ पासपोर्ट साईज का कलर फोटो और विद्यार्थी के हस्ताक्षर आवश्यक हैं ।

अंतरराष्ट्रीय मिलेटस मिशन चलाया जा रहा है वर्ष 2023 को अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। जिले में मिलेट मिशन के अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा आज कलेक्ट्रेट मिनी संवाद कक्ष में जिले के ब्लॉक तामिया में एफपीओ द्वारा तैयार किए जा रहे मिलेट से बनने वाले नए उत्पादों को लॉन्च किया गया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री हरेन्द्र नारायण, एसडीएम छिंदवाड़ा श्री अतुल सिंह व उप संचालक कृषि सहित वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक और कृषि एवं सह संबद्ध विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

समिक्षा बैठक संपन्न जनपदवार समीक्षा की कड़ी में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने आज चौरई के अन्नपूर्णा लॉन में आयोजित बैठक में जनपद पंचायत चौरई के अंतर्गत जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों में प्रगति की ग्रामवार जानकारी प्राप्त की और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों और ठेकेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।

ग्राम पंचायत रामाकोना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य समयसीमा तक पूर्ण नहीं होने पर नाराज़ ग्रामीणों ने मंगलवार को एसडीएम के नाम ज्ञापन सौपा। उप सरपंच संतोष शिव चौधरी की ओर से दिया गया ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण में हो रही देरी से ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। रामाकोना क्षेत्र के लगभग 40 गाँव के स्वास्थ्य सुविधाएँ इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ी हुई है ,किन्तु निर्माण कार्य में हो रही देरी के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है

Transcript Unavailable.