अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण को लेकर सरकार सुस्त क्यों?क्यो सडको पर बैठकर सालो से अपनी मांगों को लेकर निरंतर संघर्ष जारी क्यो? क्यो छात्रों के भविष्य और अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण को लेकर सरकार सुस्त क्यों? आज हमारे साथ गांधी व लोहिया वादी विचारक डाॅ.अनुप सिंह ने अपनी व्यथा मोबाइलवाणी के माध्यम से बतलाई और जल्द सरकार इस पर निश्चित निर्णय ले ताकि बच्चो का भविष्य व अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण कर शिक्षकों और बच्चो के भविष्य को उज्जवला बनाया जा सके?

भारत एक कृषि प्रधान देश है। जिस देश में कृषि व्यवसाय या कृषि से करीबन 3 फ़ीसदी से अधिक आबादी अपनी आजीविका चलाने में कृषि पर ही आधारित है, परंतु किसान इन दिनों फसलों के दाम को लेकर निरंतर परेशान है ।और बाजारों में फसलों के दाम उचित न मिलने से परेशान भी हैं। निरंतर किसान अपनी फसलों का उत्पादन करते हैं। पर उन्हें उचित दाम ना मिलना एक बहुत बड़ी चिंता बनी हुई है। साथ ही मानसून की अनियमितता भी एक बहुत बड़ा कारण है, जो फसलों की लागत अधिक बढ़ जाती है। आज हमारे साथ ब्लॉक एनएसयूआई अध्यक्ष प्रशांत रामकृष्णा धुर्वे ने मोबाइलवाणी के साथ विशेष बातचीत कर जानकारी साझा की।

कवित्री श्रीमती अर्चना ताई गुर्वे यांची एक खास मुलाकात

मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा चल रहे प्रशिक्षण के सम्बंध में हुई बातचीत

माचागोरा डेम के जम्होड़ी पंडा स्थित इंटकवेल के विद्युत कनेक्शनों में विद्युत आपूर्ति का वोल्टेज पाया गया सही ========================================================== कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के कार्यपालन अभियंता पूर्व संभाग श्री संजय कुमार सिंह ने माचागोरा डेम के जम्होड़ी पंडा स्थित इंटकवेल के 3 विद्युत कनेक्शनों में लो-वोल्टेज की समस्या के संबंध में त्वरित संज्ञान लेते हुए इस शिकायत की जांच के लिये संयुक्त दल के माध्यम से निरीक्षण कराया गया । विद्युत लोड की जांच में विद्युत आपूर्ति का वोल्टेज सही पाया गया तथा शिकायत निराधार एवं असत्य पाई गई । म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के कार्यपालन अभियंता पूर्व संभाग श्री सिंह ने बताया कि निरीक्षण दल में शामिल कंपनी के सहायक अभियंता ग्रामीण उपसंभाग श्री व्ही.के.महाजन और नगरपालिक निगम छिंदवाड़ा के इलेक्ट्रिकल इंजीनियर श्री अभिनव तिवारी ने संयुक्त रूप से विद्युत लोड की जांच की ।

म.प्र.राज्य में पहली बार 5 जनवरी को मतदान केन्द्र पर होगा चुनाव पाठशाला का आयोजन =========================================================== भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एक जनवरी 2023 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाना है। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश राज्य में पहली बार सभी बीएलओ को पाबंद किया गया है कि वे आगामी 5 जनवरी को अपने मतदान केन्द्र पर उपस्थित होकर चुनाव पाठशाला का आयोजन कर अपने मतदान केन्द्र की सूची का वाचन करें। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ओ.पी.सनोडिया ने बताया कि वाचन के दौरान बीएलओ द्वारा नये नाम जोडे गये व्यक्तियों, निरसित व्यक्तियों और जिनके नाम संशोधित किये गये हैं, की जानकारी से सभी संबंधितों को अवगत कराया जायेगा । उन्होंने बताया कि जिले के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को इस संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिये निर्देशित किया गया है।

कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के मार्गदर्शन में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुआ जनसुनवाई का आयोजन सीईओ जिला पंचायत, एडीएम और सहायक कलेक्टर ने जनसुनवाई में आये आवेदकों को अपने समक्ष बैठाकर उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदनों के निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

डॉ वरद मुर्ति मिश्र पूर्व आईएएस एवं अध्यक्ष वास्तविक भारत पार्टी से एक खास मुलाकात

वाहन दुर्घटना से होने वाले मौतों में सबसे ज्यादा मौत हेलमेट नहीं पहनने के कारण होती है। इसमें युवाओं की संख्या सबसे अधिक है। छिंदवाड़ा पटवारी संघ के अध्यक्ष सुरेश सूर्यवंशी इन दिनों लोगों को हेलमेट लगा कर ही बाइक चलाने की सलाह दे रहे हैं। वे खुद हेलमेट लगा कर शहर की गलियों में घूम घूम कर वे लोगों को जागरूक कर रहे हैं

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में सोमवार को समय सेना की बैठक लेते हुए जिला कलेक्टर श्रीमती पटले ने जर्जर स्कूलों को तुरंत डिस्मेंटल करने के निर्देश दिए हैं। जिला कलेक्टर श्रीमती पटले ने कहा कि डिस्मेंटल किए जाने वाले शाला भवनों की सूची बनाएं और जिन जर्जर शाला भवनों का लोक निर्माण विभाग द्वारा निरीक्षण कर डिस्मेंटल के जाने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। उन्हें तत्काल डिस्मेंटल कराएं एवं जिला शाला भवनों का निरीक्षण नहीं हुआ है। उसकी सूची लोक निर्माण विभाग को देकर आए । सके जल्द निरिक्षण किया जा सके। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।