वाहन दुर्घटना से होने वाले मौतों में सबसे ज्यादा मौत हेलमेट नहीं पहनने के कारण होती है। इसमें युवाओं की संख्या सबसे अधिक है। छिंदवाड़ा पटवारी संघ के अध्यक्ष सुरेश सूर्यवंशी इन दिनों लोगों को हेलमेट लगा कर ही बाइक चलाने की सलाह दे रहे हैं। वे खुद हेलमेट लगा कर शहर की गलियों में घूम घूम कर वे लोगों को जागरूक कर रहे हैं
