मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में 7 साल बदलने के साथ ही मौसम में भी बदलाव नजर आ रहा है। रविवार के बाद सोमवार की शाम से सर्द हवा और तेज हो गए हैं। जिसके चलते तापमान में गिरावट आने की संभावना बढ़ गई है। हालांकि रविवार को रात का न्यूनतम पारा 9.4 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं मौसम के अनुसार 4 जनवरी से 6 जनवरी के बीच का प्रभाव देखने को मिल सकता है। कहीं-कहीं हल्की औलावृष्टी दर्ज की जा सकती है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान कैंप का आयोजन प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के तहत में 15 वर्ष से 60 वर्ष तक आयु के छात्र-छात्राएं एवं पालक का प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के तहत हर घर साक्षर घर-घर साक्षर मुहिम चलाई जा रही है जिसमें ग्राम पंचायत पंचायत रामाकोना में सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक यह कैंप लागू रहेगा इसके निम्न लाभ दिए जा रहे। यह प्रमाण पत्र छात्र-छात्राओं के जॉब हेतु काम में आएगा तथा यह प्रमाणपत्र भविष्य में बहोत से शासन की योजना में काम में आएगा तथा यह प्रमाण पत्र भविष्य में आपको हर समय काम में आ सकता है। पंजीयन हेतु आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अवश्य लेकर आए।
अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण को लेकर सरकार सुस्त क्यों?क्यो सडको पर बैठकर सालो से अपनी मांगों को लेकर निरंतर संघर्ष जारी क्यो? क्यो छात्रों के भविष्य और अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण को लेकर सरकार सुस्त क्यों? आज हमारे साथ प्रदेश अध्यक्ष अतिथि विद्वान निमित्तीकरण संघर्ष मोर्चा ग्वालियर से सुरजित सिंह गढवाल ने अपनी व्यथा मोबाइलवाणी के माध्यम से बतलाई और जल्द सरकार इस पर निश्चित निर्णय ले ताकि बच्चो का भविष्य व अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण कर शिक्षकों और बच्चो के भविष्य को उज्जवला बनाया जा सके?
Transcript Unavailable.
विधायक ने किया निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन
पहली बार तामिया दिलाखारी में ट्रेनिंग लेंगे 30 प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारी
टीचर्स एजुकेशन सोसायटी अध्यक्ष बने डीपी श्रीवास्तव
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत प्रस्तावित कार्ययोजना संबंधी बैठक संपन्न ========================================== कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत वर्ष 2023-24 की प्रस्तावित कार्ययोजना संबंधी बैठक संपन्न हुई । बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर श्री ओ.पी.सनोडिया, सहायक कलेक्टर सुश्री वैशाली जैन, उप संचालक पशु चिकित्सा एवं पशुपालन डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार, अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री प्रकाश भंडारे, सहायक संचालक कृषि श्रीमती सरिता सिंह, मत्स्य निरीक्षक श्री राउत और अन्य अधिकारी उपस्थित थे । बैठक में कलेक्टर श्रीमती पटले ने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत जिले के सभी बड़े जलाशयों में मत्स्य उत्पादन की स्थिति और पंजीकृत मछुआ समितियों के सदस्यों की संख्या के आधार पर एक कार्ययोजना तैयार करें जिससे अधिक से अधिक मत्स्य पालकों को लाभान्वित कर उन्हें आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा जा सके । उन्होंने जिले के मत्स्य पालकों की वर्तमान आर्थिक स्थिति के आकलन के लिये जिले में स्थानीय स्तर पर और बाहर भेजने पर मत्स्य विक्रय से होने वाली आय की जानकारी भी तैयार कर इसे कार्ययोजना में शामिल करने के लिये कहा जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके । उन्होंने स्वयं की भूमि पर तालाब निर्माण व इनपुट्स, बचत सह राहत, मोटर सायकल विथ आईस बाक्स, बॉयो फ्लाक, फिश कियोस्क, मार्केटिंग वेन, आईस प्लांट, ऑटो रिक्शा व रेफ्रिजेरेटेड व्हिकल योजनाओं की विस्तार से जानकारी प्राप्त की और इन योजनाओं में आवेदन आमंत्रित कर अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये । बैठक में मत्स्य निरीक्षक श्री राउत ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत विभिन्न घटक योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी ।
स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस पर युवा दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 12 जनवरी को सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक संपन्न हुई । बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर श्री ओ.पी.सनोडिया, सहायक कलेक्टर सुश्री वैशाली जैन, शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिन्दवाड़ा के प्राचार्य डॉ.पी.आर.चंदेलकर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री गोपाल सिंह बघेल, जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र श्री जगदीश कुमार इड़पाचे, सहायक संचालक शिक्षा जनजातीय कार्य श्री उमेश कुमार सातनकर, जिला खेल अधिकारी शिक्षा श्री हरिओम झिरवार, जिला युवा समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र श्री के.के.उरमलिया और अन्य अधिकारी, म.प्र.जन अभियान परिषद, गायत्री परिवार, ऑर्ट ऑफ लिविंग, रोटरी क्लब, लायंस क्लब, पंतजली योग संस्थान, अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्रीमती पटले ने निर्देश दिये कि सामूहिक सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री के साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, स्वयंसेवी संगठनों और आम लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करें जिससे जनसामान्य में चेतना जागृत कर कार्यक्रम के स्वरूप को और अधिक व्यापक बनाया जा सके । सामूहिक सूर्य नमस्कार के अभ्यास के दौरान इससे होने वाले लाभों से छात्र-छात्राओं को सरल भाषा में समझाया जाये तथा विद्यार्थियों के पालकों को भी इस तथ्य से अवगत कराया जाये कि सूर्य नमस्कार करने से विद्यार्थियों को क्या फायदे या परिवर्तन हुये हैं । उन्होंने निर्देश दिये कि सामूहिक सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम के इस बिंदु को विशेष रूप से उभारा जाये कि पूरे प्रदेश में एक समय एक संकेत पर एक साथ यह आयोजन होगा जिसमें किसी भी संस्था अथवा छात्र-छात्रा का भाग लेना पूर्णत: स्वैच्छिक रहेगा । उन्होंने निर्देश दिये कि संबंधित अधिकारी आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, समतलीकरण, मंच निर्माण, माईक, पेयजल, यातायात, प्रसाधन, पुलिस आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें । उन्होंने निर्देश दिये कि जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ ही अन्य शालाओं में भी सामूहिक सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम आयोजित करें । उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं से अपने स्तर पर अपनी-अपनी संस्थाओं में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन करने की अपेक्षा भी की । बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री बघेल ने सामूहिक सूर्य नमस्कार की रूपरेखा से अवगत कराते हुये बताया कि पूरे प्रदेश में 12 जनवरी को प्रात: 9 से 10:30 बजे तक सामूहिक सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम होगा जो रेडियो से प्रसारित कार्यक्रम के संकेतों पर आधारित रहेगा जिसमें राष्ट्रीय गीत, वंदेमातरम के सामूहिक गायन के बाद सूर्य नमस्कार व प्राणायाम किया जायेगा और मुख्यमंत्री के रिकॉडेड संदेश के प्रसारण के साथ ही कार्यक्रम संपन्न होगा । उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिन्दवाड़ा में जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । इसके अलावा सभी शैक्षणिक संस्थाओं में भी सामूहिक सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम होगा । इसमें कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी स्वैच्छिक रूप से भाग लेंगे । बैठक में स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी अपने स्तर से संस्थागत सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन करने के लिये कहा|
सावित्रीबाई फुले जंयती पर महाराष्ट्र राज्य के अमरावती जिले से वरिष्ठ महिला पत्रकार, लेखिका एवं प्रबोधन कार रज़िया सुल्ताना जी से एक खास मुलाकात
