समिक्षा बैठक संपन्न जनपदवार समीक्षा की कड़ी में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने आज चौरई के अन्नपूर्णा लॉन में आयोजित बैठक में जनपद पंचायत चौरई के अंतर्गत जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों में प्रगति की ग्रामवार जानकारी प्राप्त की और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों और ठेकेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।