Transcript Unavailable.
म.प्र.पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष श्री बिसेन 9 जनवरी को अमरवाड़ा और हर्रई में लेंगे बैठकें ============================================= म.प्र.पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) एवं सभापति, सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति म.प्र. विधानसभा श्री गौरीशंकर बिसेन 9 जनवरी को प्रात: 8 बजे बालाघाट से प्रस्थान कर सुबह 10:30 बजे सर्किट हाउस छिंदवाड़ा पहुंचेंगे और विभिन्न पदाधिकारियों और आम जन से भेंट करने के बाद यहां से प्रात: 11:30 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12:15 बजे अमरवाड़ा रेस्ट हाउस पहुंचेंगे । आप दोपहर 12:30 बजे अमरवाड़ा में जनपद पंचायत व नगरपालिका क्षेत्र और शाम 4:30 बजे हर्रई में जनपद पंचायत व नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत बैठकें लेने के बाद शाम 6:30 बजे हर्रई से गोरखपुर छपारा होते हुये सिवनी के लिये प्रस्थान करेंगे । अध्यक्ष श्री बिसेन ने अमरवाड़ा और हर्रई की बैठकों में सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ही अनुविभाग स्तरीय व खंड स्तरीय अधिकारियों और संबंधित नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ ही जनपद पंचायतों के अंतर्गत सभी सरपंच, सचिव, जीआरएस, पटवारी और अन्य स्थानीय अमले को भी उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
जिले के किसानों को मौसम संबंधी सलाह ============================================ भारत सरकार के भारतीय मौसम विभाग पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय से संबध्द आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र छिन्दवाड़ा द्वारा आगामी 4 दिनों के मौसम को देखते हुये जिले के किसानों को मौसम के अनुसार कृषि कार्य करने की सलाह दी गई है। आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ.विजय पराडकर ने बताया कि अगले 96 घंटों के दौरान 8 से 11 जनवरी तक साफ बादल रहने और बारिश नहीं होने तथा 8 जनवरी को मध्यम से घना कोहरा छाये रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 24-25 डिग्री.सेन्टीग्रेट और न्यूनतम तापमान 8-9 डिग्री.सेन्टीग्रेट के मध्य रहने तथा अधिकतम सापेक्षित आर्द्रता 82-86 प्रतिशत और न्यूनतम सापेक्षित आर्द्रता 49-55 प्रतिशत रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में हवा उत्तर-पूर्व और पूर्व दिशाओं में बहने एवं 7-10 कि.मी.प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है।
छिन्दवाडा जिले में कैलेण्डर वर्ष 2023 के लिये 3 स्थानीय अवकाश घोषित ============================================ राज्य शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा छिन्दवाडा जिले में कैलेण्डर वर्ष 2023 के लिये 3 स्थानीय अवकाश घोषित किये गये हैं। यह अवकाश 31 अगस्त को भुजलिया पर्व, 23 अक्टूबर को महानवमी पर्व और 13 नवंबर को दीपावली के दूसरे दिन के त्यौहार के लिये घोषित किये गये हैं। यह अवकाश कोषालय/उप कोषालय पर लागू नहीं होगा।
Transcript Unavailable.
रिधोरा में कल होंगी किसान संगोष्ठी
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, इन दिनों कोहरे के कारण छिंदवाड़ा से दिल्ली रोड पर चलने वाली इकलौती ट्रेन के बुरे हाल हैं। पिछले एक पखवाड़े से यह ट्रेन देरी से छिंदवाड़ा पहुंच गई है। जिसका कारण यात्रियों को खारे खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी पातालकोट एक्सप्रेस 12 घंटे देरी से चली जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल्द दर्जनों यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द कर दी है। रेलवे स्टेशन छिंदवाड़ा से मिली जानकारी के अनुसार पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन हर दिन सुबह 6:30 बजे छिंदवाड़ा पहुंचेगी। लेकिन शुक्रवार को यह ट्रेन शाम 5:15 बजे पहुंची और शाम 6:30 बजे रवाना हुई। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में बीते 2 दिनों बाद जिले में बादल छट ने के साथ ही सूर्य भगवान ने दर्शन देते हैं। कोल्ड डे थोड़ी राहत मिली है। धूप खिलने से से दिन का पारा 25.1 डिग्री दर्ज किया गया। लेकिन शाम होते-होते एक बार फिर से सर्द हवाओं ने कड़ाके की ठंड का एहसास करा है। ऐसे में पहले गुरुवार की रात को न्यूनतम पारा 9. 4 डिग्री तक दर्ज किया गया है। वही मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी 48 घंटे में शीतलहर की संभावना है। हालांकि दिन में धूप खिलने से लोगों को राहत मिल सकती है। लेकिन शाम होते ही सर्द हवाएं अपना असर दिखाएगी। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
Transcript Unavailable.
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, प्रदेश के मुख्य पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 14 जनवरी को तीन दिवसीय प्रवास पर छिंदवाड़ा आ रहे हैं। वह 14 जनवरी को दोपहर 1:20बजे खेड़ली बाजार बैतूल से हेलीकॉप्टर द्वारा करीब 1:20 बजे पर छिंदवाड़ा आएंगे। 15 और 16 जनवरी को स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
