अंतरराष्ट्रीय मिलेटस मिशन चलाया जा रहा है वर्ष 2023 को अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। जिले में मिलेट मिशन के अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा आज कलेक्ट्रेट मिनी संवाद कक्ष में जिले के ब्लॉक तामिया में एफपीओ द्वारा तैयार किए जा रहे मिलेट से बनने वाले नए उत्पादों को लॉन्च किया गया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री हरेन्द्र नारायण, एसडीएम छिंदवाड़ा श्री अतुल सिंह व उप संचालक कृषि सहित वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक और कृषि एवं सह संबद्ध विभागों के अधिकारी मौजूद थे।