ग्राम पंचायत रामाकोना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य समयसीमा तक पूर्ण नहीं होने पर नाराज़ ग्रामीणों ने मंगलवार को एसडीएम के नाम ज्ञापन सौपा। उप सरपंच संतोष शिव चौधरी की ओर से दिया गया ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण में हो रही देरी से ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। रामाकोना क्षेत्र के लगभग 40 गाँव के स्वास्थ्य सुविधाएँ इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ी हुई है ,किन्तु निर्माण कार्य में हो रही देरी के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है