संभल योजना का लाभ पाने के लिए चार साल से भटक रहा है मृतक का परिवार मोबाइल वाणी पर बताई अपनी व्यथा
विश्व चिंतन दिवस पर नरेन्द्र कुमार शर्मा डीओसी स्काउट गाइड छिंदवाड़ा से विशेष बातचीत
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है ।इसी तरह में में जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जनसुनवाई में 277 आवेदन प्रस्तुत किया गया ।जिसमें मुख्य रुप से पीएम आवास राशि दिलाने ,अतिक्रमण हटाने, पानी उपलब्ध कराने, अनुकंपा नियुक्ति के साथ में ही पानी की उपलब्धता और उनकी व्यक्तिगत समस्याओं को लेकर शहरी ग्रामीण एवं दूर-दराज अंचल से ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं रखी और इसके त्वरित निराकरण के लिए जिला कलेक्टर द्वारा आश्वास्त भी प्रेषित किया गया। क्लियर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ द्वारा दशहरे मैदान में मंगलवार को आयोजित शहीद बादल भाई बलिदान दिवस कार्यक्रम में आदिवासी राजाओं की वीर गाथा देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों के बलिदान की गाथा कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत की गई सभ्यता संस्कृति और आदिवासी परिधानों की झलक देखने को मिली। आदिवासी सभ्यता और संस्कृति से जुड़े एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। आदिवासी लोक गीतों पर पारंपरिक परिधानों में कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत कर समा बांधा। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 22 फरवरी सुबह 11से शाम 4 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया गया है ।इस रोजगार मेले में 11 कंपनियों के विभिन्न पदों पर अभ्यर्थी का चयन करेगी। जिले के पात्र इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और समय पर अपने दस्तावेजों की फोटो कॉपी के साथ रोजगार मेले में उपस्थित हो सकते हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में पूर्व सीएम एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ मंगलवार को कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में जोश भरा है। उन्होंने भाजपा को आड़े हाथ लिया और कहा कि भाजपा का संपूर्ण ढांचा झूठा और घोषणाओं की बुनियाद पर खड़ा है। और शिवराज सिंह चौहान बात विकास की करते हैं ।पर बीते 18 वर्षों से प्रदेश व जिले की जनता को झूठे वादे और घोषणाओं से भ्रमित करने का अलावा भाजपा ने कुछ नहीं किया है ।परंतु अब समय बदल चुका है। भाजपा के असत्य का ताना-बाना ठीक 7 माह बाद हो जाएगा। प्रदेश की जनता के प्यार और विकास से पुनः कांग्रेस की सरकार बनेगी। और एक बार फिर प्रदेश के साथ ही छिंदवाड़ा जिले का सर्वांगीण विकास होगा। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहा है कि ,छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड अमरवाड़ा में माचागोरा डैम से सिंचाई के लिए नहर की मांग को लेकर क्षेत्र के किसानों ने मंगलवार को आंदोलन शुभारंभ किया 100 से अधिक ट्रैक्टर लेकर पहुंचे। किसानों ने तहसील कार्यालय के सामने सड़क पर प्रदर्शन किया ।इससे पहले किसानों ने नहर नगर में विशाल रैली निकाली ।एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देने के लिए पहुंचे किसान कलेक्टर को अमरवाड़ा बुलाने पर आ गए। एसडीएम मनोज प्रजापति ने किसानों को समझाइश कर शांत कराया। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
Transcript Unavailable.
विधिक साक्षरता में छात्रों को किया जागरूक
छिंदवाड़ा में रोजगार मेला आज
