पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र प्रेषित कर उन्हें देश में यदुवंशी समाज की भारतीय सेना में अहिर रेजीमेंट के गठन की निरंतर की जा रही मांग से अवगत कराया है। पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि, यदुवंशी समाज की भावनाओं के अनुरूप समय-समय पर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा सदन के भीतर सदन के बाहर अहिर रेजीमेंट के गठन की मांग और समर्थन किया गया है।परंतु इस पर विषय पर अब तक सकारात्मक निर्णय नहीं हो सका है।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, चौरई से सिवनी के बीच में हुए इलेक्ट्रिफिकेशन की जांच करने आज रेलवे के अधिकारी पहुंच रहे हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर कार्यालय की ओर से जारी शेड्यूल में पीसीआई राजेंद्र कुमार तिवारी स्पेशल ट्रेन सीरीज विंडो के जरिए शिवनी चौराहे के बीच हुए इलेक्ट्रिफिकेशन की जांच 24 फरवरी को करेंगे। सिवनी ने रेलवे स्टेशन से सुबह 9 बजे स्पेशल ट्रेन से रवाना होकर दोपहर 2बजे पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 3बजे से सिवनी के बीच में इलेक्ट्रिक लोको के साथ करेंगे। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
Transcript Unavailable.
छिंदवाड़ा जिले के खजरी ओवर ब्रिज का नाम आदिवासी समाज के हीरो शहीद बिरसा मुंडा के नाम पर होगा। बुधवार को हुई एमआईसी की बैठक में सदस्यों ने इस पर सहमति दे दी है। बैठक में 9 प्रस्ताव एमआईसी के समक्ष रखे गए थे जिसमें से अहम प्रस्ताव पर ही सहमति प्रदान की गई है। निगम के विवादित काउंसलिंग प्रोजेक्ट को अगली बैठक में रखने का निर्णय लिया गया है ।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, गेट कन्वर्जन के बाद छिंदवाड़ा से मंडला और छिंदवाड़ा से जबलपुर ट्रेन चलाई जाने का मामला सिवनी और चोरई के बीच अधूरे काम के कारण रुका हुआ था ।लेकिन अब यह इंतजार खत्म हो चुका है। चौरई से सिवनी तक हुए इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा हो चुका है। और इसकी जांच के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रिंसिपल चीफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर 24 को आ रहे हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर का दौरा कार्यक्रम निर्धारित है। जो 24 फरवरी को स्पेशल ट्रेन से इलेक्ट्रिशियन का काम और स्पीड ट्रायल करेंगे। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
ग्राम कटकुही में विद्यार्थियों को कराया गया योगाभ्यास व प्राणायम
जनभागीदारी समिति की अमरवाड़ा शासकीय महाविद्यालय में हुई बैठक अमरवाड़ा -आज शासकीय महाविद्यालय अमरवाड़ा में जनभागीदारी समिति की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री प्रदीप पप्पू साहू की अध्यक्षता में विभिन्न प्रकार के प्रस्ताव पर चर्चा हुई । जिसमें संस्था के प्राचार्य श्री शिवचरण मेश्राम द्वारा विभिन्न जानकारियां प्रदान की गई । मुख्य रूप से इस बैठक में महाविद्यालय परिसर में महाविद्यालय विकास तथा छात्र-छात्राओं से संबंधित विभिन्न विषयों पर , जनभागीदारी से रखे गए कर्मचारियों के वेतन वृद्धि तथा महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास पर चर्चा की गई। जनभागीदारी समिति द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य से विगत वर्षों में हुए आय-व्यय का विवरण लिया गया । पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री देवेंद्र जैन ने प्राचार्य से कहा कि जो भी कार्य हो तथा आय व्यय जनभागीदारी समिति के संज्ञान में लाया जाए । महाविद्यालय में प्राध्यापको के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु शासन से पत्राचार किया जाएगा। मुख्य रूप से इस बैठक में प्राचार्य द्वारा बताया गया कि शीघ्र ही महाविद्यालय के पूर्व छात्रों का एसोसिएशन भी बनाया जाएगा । नए 6 कमरे महाविद्यालय के प्रथम तल में बनाया जाना, ऑडिटोरियम हॉल का बनाया जाना, स्नातकोत्तर उपाधि हेतु एम ए समाजशास्त्र और एम एस सी रसायन तथा अन्य विषयों में भी स्नातकोत्तर हेतु प्रयास किया जा रहा है । भविष्य में नैक टीम के निरीक्षण में महाविद्यालय के अच्छे स्तर हेतु विविध प्रयास किए जा रहे हैं। महाविद्यालय के विद्यार्थियों हेतु आईसीटी इंफ्रास्ट्रक्चर तथा स्किल डेवलपमेंट हेतु प्रयास किए जाएंगे। बैठक में जनभागीदारी के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने दैनिक कर्मचारियों के हित मे तथा विद्यार्थियों के हित में पूर्ण प्रयास किये जाने हेतु प्राचार्य से चर्चा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री प्रदीप पप्पू साहू ,श्री देवेंद्र जैन, श्रीमती ममता तिवारी,श्री दीपक नेमा ,श्री बालकृष्ण साहू ,श्री राजेश तिवारी, श्री दिलीप नेमा, श्री ओमप्रकाश विश्वकर्मा,, श्री भुवन मालवीय ,श्री कैलाश वर्मा महाविद्यालय के प्राचार्य श्री शिवचरण मेश्राम, डॉ आर एन झारिया ,श्री अरविंद धुर्वे, प्राध्यापक झरबड़े उपस्थित रहे।
मण्डूक आसन
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, आने वाले माह मार्च में माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल की परीक्षाएं शुरू होने जा रही है। इसी को लेकर जिला कलेक्टर श्रीमतीशीतला पटले ने माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर सभी विद्यार्थियों से अपील करते हुए ।इस बोर्ड परीक्षाओं में विगत वर्ष की अपेक्षा बेहतर प्रदर्शन कर सजकता व सरलता से परीक्षा देने की अपील की है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
विश्व चिंतन दिवस पर राजेन्द्र सरवरे स्काउट गाइड प्रभारी ब्लाक सचिव एवं प्राध्यापक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपला नारायण वार से विशेष बातचीत
