मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, गेट कन्वर्जन के बाद छिंदवाड़ा से मंडला और छिंदवाड़ा से जबलपुर ट्रेन चलाई जाने का मामला सिवनी और चोरई के बीच अधूरे काम के कारण रुका हुआ था ।लेकिन अब यह इंतजार खत्म हो चुका है। चौरई से सिवनी तक हुए इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा हो चुका है। और इसकी जांच के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रिंसिपल चीफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर 24 को आ रहे हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर का दौरा कार्यक्रम निर्धारित है। जो 24 फरवरी को स्पेशल ट्रेन से इलेक्ट्रिशियन का काम और स्पीड ट्रायल करेंगे। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।