छिंदवाड़ा जिले के खजरी ओवर ब्रिज का नाम आदिवासी समाज के हीरो शहीद बिरसा मुंडा के नाम पर होगा। बुधवार को हुई एमआईसी की बैठक में सदस्यों ने इस पर सहमति दे दी है। बैठक में 9 प्रस्ताव एमआईसी के समक्ष रखे गए थे जिसमें से अहम प्रस्ताव पर ही सहमति प्रदान की गई है। निगम के विवादित काउंसलिंग प्रोजेक्ट को अगली बैठक में रखने का निर्णय लिया गया है ।