मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ द्वारा दशहरे मैदान में मंगलवार को आयोजित शहीद बादल भाई बलिदान दिवस कार्यक्रम में आदिवासी राजाओं की वीर गाथा देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों के बलिदान की गाथा कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत की गई सभ्यता संस्कृति और आदिवासी परिधानों की झलक देखने को मिली। आदिवासी सभ्यता और संस्कृति से जुड़े एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। आदिवासी लोक गीतों पर पारंपरिक परिधानों में कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत कर समा बांधा। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
