मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहा है कि ,छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड अमरवाड़ा में माचागोरा डैम से सिंचाई के लिए नहर की मांग को लेकर क्षेत्र के किसानों ने मंगलवार को आंदोलन शुभारंभ किया 100 से अधिक ट्रैक्टर लेकर पहुंचे। किसानों ने तहसील कार्यालय के सामने सड़क पर प्रदर्शन किया ।इससे पहले किसानों ने नहर नगर में विशाल रैली निकाली ।एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देने के लिए पहुंचे किसान कलेक्टर को अमरवाड़ा बुलाने पर आ गए। एसडीएम मनोज प्रजापति ने किसानों को समझाइश कर शांत कराया। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।