मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत शिविर में नि:शुल्क बनाये गये लगभग 600 लर्निंग लाइसेंस ======================================================= मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत परिवहन विभाग द्वारा अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय द्वारा छिंदवाड़ा शहर के वार्ड क्रमांक 46 और शासकीय कॉलेज अमरवाड़ा में प्रमुखत: युवतियों के लिये फ्री लर्निंग लाइसेंस शिविर संपन्न हुआ । इस शिविर में अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में लगभग 100, शहर के वार्ड क्रमांक 46 में लगभग 200 और लगभग 300 कन्या विद्यार्थिर्यों के लर्निंग लाइसेंस बनाये गये । अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री मनोज तेहनगुरिया ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा चलाये जा रहे इस जनकल्याणकारी योजना के शिविर में महिलाओं के लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिये भारी संख्या में महिलायें पहुंच रही है और शासन द्वारा बनाये जा रहे फ्री लर्निंग लाइसेंस में अपना-अपना लाइसेंस बनवा रही हैं। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में आगामी 31 मई तक प्रत्येक दिवस अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में लगातार शिविर जारी रहेंगे। साथ ही विभिन्न स्थानों पर भी शिविर लगाकर परिवहन विभाग द्वारा महिलाओं का लाइसेंस फ्री ऑनलाइन विधि से तत्काल बनाये जायेंगे ।

पूर्व सैनिकों के मासिक सम्मेलन का आयोजन 18 मई को ======================== जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले.कर्नल (से.नि.) जया जेवियर की अध्यक्षता में आगामी 18 मई को दोपहर 12 बजे से सैनिक विश्राम भवन के सभाकक्ष में पूर्व सैनिकों के मासिक सम्मेलन का आयोजन किया गया है । इस सम्मेलन में जिले के पूर्व सैनिकों, सैनिकों की विधवाओं और उनके अश्रितों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी । जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने जिले के पूर्व सैनिकों, सैनिकों की विधवाओं और उनके अश्रितों से अनुरोध किया है कि वे सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें तथा यदि उनकी कोई समस्या हो तो सम्मेलन में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं ।

उपार्जन राशि बैंक खाते में प्राप्ति दिनांक से ही किसानों के खाते में जमा मानी जायेगी मुख्यमंत्री श्री चौहान के निर्देश पर सहकारिता विभाग ने जारी किया आदेश ======================================================== मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार सहकारिता विभाग ने बैंकों से कहा है कि जिस दिन उपार्जन की राशि बैंक के खाते में प्राप्त होती है, उसी दिन संबंधित किसान के खाते में जमा की हुई मानी जाएगी। इस पर बैंक कोई अतिरिक्त ब्याज नहीं लगा सकेगी। किसानों को सभी योजनाओं का लाभ बैंक में राशि प्राप्त होने की तिथि से प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान के निर्देश पर सहकारिता विभाग ने इस आशय के आदेश जारी कर दिये हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य मंत्रि-परिषद की पिछली बैठक में यह मुद्दा आया था कि बैंक खातों में पैसा आने के पश्चात भी समय पर किसानों के खातों में जमा नहीं होता है। इस कारण किसानों को अतिरिक्त ब्याज आने की और डिफाल्टर हो जाने की संभावना रहती है। इस पर मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा इस संबंध में सहकारिता विभाग को शीघ्र कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया था।

छिंदवाड़ा की ट्रेन नैनपुर नागपुर का स्टाफ स्थिति पर नाराजगी

मानदेय को तरसे कार्यकर्ता आंगनवाड़ी केंद्र का किरया तक नहीं दे रही सरकार

ऑनलाइन रिजल्ट में सिस्टम फेल 2 दिन बाद भी रिजल्ट जाने के लिए भटक रहे विद्यार्थी

सुबह की सुर्खियां

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.