पूर्व सैनिकों के मासिक सम्मेलन का आयोजन 18 मई को ======================== जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले.कर्नल (से.नि.) जया जेवियर की अध्यक्षता में आगामी 18 मई को दोपहर 12 बजे से सैनिक विश्राम भवन के सभाकक्ष में पूर्व सैनिकों के मासिक सम्मेलन का आयोजन किया गया है । इस सम्मेलन में जिले के पूर्व सैनिकों, सैनिकों की विधवाओं और उनके अश्रितों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी । जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने जिले के पूर्व सैनिकों, सैनिकों की विधवाओं और उनके अश्रितों से अनुरोध किया है कि वे सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें तथा यदि उनकी कोई समस्या हो तो सम्मेलन में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं ।
