मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत शिविर में नि:शुल्क बनाये गये लगभग 600 लर्निंग लाइसेंस ======================================================= मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत परिवहन विभाग द्वारा अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय द्वारा छिंदवाड़ा शहर के वार्ड क्रमांक 46 और शासकीय कॉलेज अमरवाड़ा में प्रमुखत: युवतियों के लिये फ्री लर्निंग लाइसेंस शिविर संपन्न हुआ । इस शिविर में अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में लगभग 100, शहर के वार्ड क्रमांक 46 में लगभग 200 और लगभग 300 कन्या विद्यार्थिर्यों के लर्निंग लाइसेंस बनाये गये । अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री मनोज तेहनगुरिया ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा चलाये जा रहे इस जनकल्याणकारी योजना के शिविर में महिलाओं के लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिये भारी संख्या में महिलायें पहुंच रही है और शासन द्वारा बनाये जा रहे फ्री लर्निंग लाइसेंस में अपना-अपना लाइसेंस बनवा रही हैं। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में आगामी 31 मई तक प्रत्येक दिवस अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में लगातार शिविर जारी रहेंगे। साथ ही विभिन्न स्थानों पर भी शिविर लगाकर परिवहन विभाग द्वारा महिलाओं का लाइसेंस फ्री ऑनलाइन विधि से तत्काल बनाये जायेंगे ।