मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर से गुजर रहा है ।जिसके चलते अरब सागर से नमी आ रही है ।इसके अलावा बंगाल की खाड़ी से भी नहीं आ रही है। जिससे एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। जिले में भी बीते 2 दिनों से वेदर सिस्टम के सक्रिय होने का असर देखने को मिल रहा है ।लगातार बदलते तापमान में बादलों की आवाजाही ने विराम लगा दिया है ।लगातार तीसरे दिन अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, मंगलवार को नगर निगम कमिश्नर राहुल सिंह द्वारा नगर के स्वच्छता को लेकर औचक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने जन सेवा अभियान के शिविरों का निरीक्षण करते हुए सहरसा की साफ-सफाई व्यवस्था व स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों का जायजा लिया इसके साथ में अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई करते हुए इसे सड़क से हटाने के निर्देश दिए ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि,राज्य शासन के जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत प्रति सप्ताह मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की जाती है और संबंधित विभाग के अधिकारियों से इन समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया जाता है । कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर श्री ओ.पी.सनोडिया ने आज जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में 105 आवेदकों की समस्यायें सुनी । इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण, दूरस्थ अंचलों से आये आवेदकों ने सामूहिक और व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये आवेदन प्रस्तुत किये । आज जनसुनवाई में मुख्य रूप से अनुकंपा नियुक्ति दिलाने, सीमाकंन व बंटवारा करने, नक्शा में सुधार करने, सड़क निर्माण करने, भूमि का कब्जा दिलाने व आवासीय पट्टा प्रदाय करने, आर्थिक सहायता दिलाने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुये। जनसुनवाई के दौरान आवेदकों के बैठने की व्यवस्था भी की गई थी । क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले की पैरामेडिकल छात्राएं अपने भविष्य को बचाने के लिए जिला कलेक्टर कार्यालय में गुहार लगाने मंगलवार को पहुंची जहां उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाई ज्ञापन में छात्राओं ने कहा कि हम सभी पैरामेडिकल डीएमएलडी की छात्राएं है कॉलेज द्वारा हमारी परीक्षा का की समय सारणी घोषित कर दी है। जो कि 7 जून से 23 जुलाई तक आयोजित होनी है लेकिन अब तक हमारी संबंध था की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है जिसके चलते हमारा एन्रोलमेन्ड नंबर जनरेट नहीं हो पा रहा है। क्लिक कर और रोशन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय सीमा के प्रकरणों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिला कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में बैठक में सीएम लाडली बहना योजना के अंतर्गत आगामी 2 दिन मिशन मोड में कार्य करते हुए पात्र महिलाओं के बैंक खाते को आधार से लिंक और डीबीटी एक्टिव कराए महिलाओं को लाइन लगाने और अन्य समस्याओं का सामना ना करना पड़े उक्त निर्देश बीते दिनों समय-सीमा की बैठक में जिला कलेक्टर ने दिए हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
अच्छा नहीं है आंखें मलना
Transcript Unavailable.
गांव आजिविका और हम विषय पर प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन से जबलपुर एरिया प्रमुख अरिहंत जैन सर के साथ विशेष बातचीत
अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिलाओं के लिये 12 जून से 5 जुलाई तक नि:शुल्क ड्रायविंग प्रशिक्षण का आयोजन इच्छुक महिलायें आरटीओ ऑफिस में 31 मई तक कर सकती है आवेदन ======================================================== महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से परिवहन आयुक्त म.प्र.ग्वालियर द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में 12 जून से 5 जुलाई 2023 तक 21 दिवसीय हल्का मोटरयान चलाने के लिये अशोक लीलैंड ड्रायविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान लिंगा में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की अनुसूचित जनजाति की 40 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा । प्रशिक्षण के लिये इच्छुक महिलायें कार्यालयीन समय में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय छिंदवाड़ा से आवेदन प्राप्त कर 31 मई 2023 तक इसी कार्यालय में पूर्णत: भरा हुआ आवेदन जमा कर सकती हैं । अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री मनोज तेहनगुरिया ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए चयनित सभी अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिलाओं को आवास एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। प्रशिक्षण के दौरान चयनित महिलाओं को उपलब्ध आवास पर उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को हल्का मोटरयान चलाने के लिये निःशुल्क ड्रायविंग लायसेंस और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा निर्धारित प्रमाण-पत्र प्रदान किया जायेगा। आवेदनकर्ता महिलाओं के लिये यह आवश्यक होगा कि महिला छिंदवाड़ा जिले की निवासी हो, अनुसूचित जनजाति वर्ग से हो और 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण हो। प्राप्त आवेदनों में से प्रशिक्षण के लिये महिलाओं का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा तथा चयन प्रकिया में अंतिम निर्णय क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय छिंदवाड़ा का होगा।
बाल संरक्षण आयोग के सदस्य श्री पांडे के मुख्य आतिथ्य में सीएम राइज गुरैया में समर कैंप का समापन समारोह संपन्न ========================================================= बाल संरक्षण आयोग के सदस्य श्री अनुराग पांडे के मुख्य आतिथ्य और जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस.बघेल की अध्यक्षता में गत दिवस सीएम राइज विद्यालय गुरैया में विगत एक से 13 मई तक जारी समर कैंप का समापन समारोह संपन्न हुआ । इस अवसर पर सहायक संचालक शिक्षा श्री आई.एम.भीमनवार व समग्र शिक्षा के एडीपीसी श्री गिरीश शर्मा भी उपस्थित थे। समापन समारोह में बाल संरक्षण आयोग के सदस्य श्री पांडे ने विद्यार्थियों को 1098 नंबर का स्मरण कराया और इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुये कहा कि परीक्षा के अंकों को लेकर कभी भी अपने ऊपर दबाव महसूस नहीं करें और गुड टच बैड टच के बारे में सजग रहें। जिला शिक्षा अधिकारी श्री बघेल ने ग्रामीण प्रतिभाओं के विकास के लिए समर कैंप को शिक्षा विभाग की सराहनीय पहल बताया। इसके पूर्व समर कैंप का प्रतिवेदन प्राचार्य श्री अब्दुल हक खान ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन और वादन की शानदार प्रस्तुतियां दीं । कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मनीषा श्रीवास्तव व श्रीमती नीलम पवार ने और आभार प्रदर्शन उप प्राचार्य श्री संजय गुप्ता ने किया । इस अवसर पर विद्यालयीन स्टाफ, विद्यार्थी और अभिभावकगण उपस्थित थे।
