मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय सीमा के प्रकरणों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिला कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में बैठक में सीएम लाडली बहना योजना के अंतर्गत आगामी 2 दिन मिशन मोड में कार्य करते हुए पात्र महिलाओं के बैंक खाते को आधार से लिंक और डीबीटी एक्टिव कराए महिलाओं को लाइन लगाने और अन्य समस्याओं का सामना ना करना पड़े उक्त निर्देश बीते दिनों समय-सीमा की बैठक में जिला कलेक्टर ने दिए हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
