आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक

जिला कलेक्टर ने सीएम जन सेवा मित्रों के दल को हरी झण्डी दिखाकर किया भोपाल रवाना छिंदवाड़ा जिले से बैच-2 के 330 जन सेवा मित्र प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण में होंगे शामिल मुख्यमंत्री जन सेवा मित्रों को भोपाल में करेंगे नियुक्ति पत्र वितरित ======================================================== अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संसाधन भोपाल मध्यप्रदेश द्वारा मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत नियुक्त किये गये सीएम जन सेवा मित्रों का एक दल भोपाल में आयोजित होने वाले एक दिवसीय प्रशिक्षण के लिए आज रवाना हुआ। नवागत कलेक्टर श्री मनोज पुष्प ने जिले के 330 जन सेवा मित्र के इस दल को गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हरी झण्डी दिखाकर भोपाल के लिये रवाना किया। इस दल में जिले के विकासखंड बिछुआ, चौरई, छिंदवाड़ा, सौंसर, मोहखेड़, जुन्नारदेव, परासिया, पांढुर्णा, अमरवाड़ा, हर्रई व तामियां के प्रतिभागियों का समावेश है। इस दौरान अतिरिक्त कलेक्टर श्री खेमचंद्र बोपचे, एसडीएम श्री सुधीर कुमार जैन, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, सीएम फैलो श्री गौरव जैन, अन्य अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। सीएम फैलो श्री जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल के लाल परेड मैदान में जन सेवा मित्र के बैच 2 के प्रतिभागियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इसके अलावा पुराने इंटर्न को अवधि वृध्दि के पत्र बांटे जायेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान 4 अगस्त 2023 को आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय बूट कैम्प में इंटर्न को संबोधित भी करेंगे। इंटर्नशिप के अंतर्गत नियुक्त जन सेवा मित्र ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर जाकर प्रदेश व केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर उन्हें लाभ लेने के लिये प्रेरित करेंगे।

एक सहकारी समिति में संचालक मंडल के सदस्यों, पदाधिकारियों व अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिये रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि म.प्र.जन अभियान परिषद भोपाल के टास्क मैनेजर श्री दरयाव सूर्यवंशी द्वारा आज जनपद पंचायत सभागार छिंदवाड़ा में जिले के 4 विकासखंडों जुन्नारदेव, बिछुआ, तामिया और हर्रई के प्रतिभागियों को पेसा एक्ट के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार नियम 2022 के प्रभावी क्रियान्वयन और जन शिक्षण के लिये ग्राम पंचायत और ग्राम सभा में अंतर, ग्राम सभा के गठन की सैद्धांतिक प्रक्रिया, ग्राम सभा का संचालन, ग्राम सभा के अधिकार, ग्राम सभा प्रस्ताव बनाने की प्रक्रिया आदि का विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में नवागत कलेक्टर श्री मनोज पुष्प के पदभार ग्रहण करने के पश्चात आज मंगलवार तक मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में किए गए परिवर्तनों के साथ आज 25 जुलाई मंगलवार से इस योजना के अंतर्गत नवागत कलेक्टर श्री मनोज पुष्प के मार्गदर्शन में पुन: पंजीयन आरंभ हो गया है। अब 21 से 23 वर्ष की विवाहित बेटियाँ भी योजना में शामिल हो सकेंगी। साथ ही फोर व्हीलर होने पर पात्रता न होने के प्रावधान के अनुसार परिवार में ट्रेक्टर होने के कारण जो बहनें छूटी थीं, उन्हें भी योजना में शामिल किया गया है। इस योजना के अंतर्गत जिले में अभी तक 9 हजार लाड़ली बहनों का पंजीयन किया गया है । क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से प्राजलि मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में 48 घंटे में रेड अलर्ट जारी कर मौसम विभाग ने 639 मिली मीटर हाउस वर्षा दर्ज की है स्कूलीकर मौसम विभाग ने कृषि और पशुपालकों को विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के चीनद्वारा जिला से हमारे एक संवाददाता दिनकर पातुलकर ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अरुण ठाकरे जी से बातचीत किया। जल-वायु के संकट से बचने के लिए अरुण ठाकरे जी ने सभी से वृक्षारोपण करने की मांग की है क्योंकि जल-वायु का एक सबसे बड़ा कारण जंगलों की कटाई है , इसलिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करके उन पौधों की जरूरतों का ध्यान रखने और कम से काम 3 साल उनके बढ़ने तक उनका ख्याल रखने की बात कहि है। इसके अलावा उन्होंने पेड़ों को तने से नहीं काटने की सलाह दी है और अगर काटना पड़े तो बस उसके डालियों की छटाई करे ताकि पेड़ फिर से उन्हें ऊगा सके। अरुण ठाकरे जी ने यह भी बताया कि कैसे उन्होंने अपने जीवन में 5 लाख विरक्षारोपण और 5 लाख पौधे दान करने का संकल्प लिया है जिसमे उन्होंने लगभग 4 लाख से अधिक पौधे उन्होंने 32 साल में लोगों को बाटा दिया है और इस कार्य से है लोग वृक्षारोपण को लेकर काफी प्रेरित हुए है

आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक