मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में नवागत कलेक्टर श्री मनोज पुष्प के पदभार ग्रहण करने के पश्चात आज मंगलवार तक मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में किए गए परिवर्तनों के साथ आज 25 जुलाई मंगलवार से इस योजना के अंतर्गत नवागत कलेक्टर श्री मनोज पुष्प के मार्गदर्शन में पुन: पंजीयन आरंभ हो गया है। अब 21 से 23 वर्ष की विवाहित बेटियाँ भी योजना में शामिल हो सकेंगी। साथ ही फोर व्हीलर होने पर पात्रता न होने के प्रावधान के अनुसार परिवार में ट्रेक्टर होने के कारण जो बहनें छूटी थीं, उन्हें भी योजना में शामिल किया गया है। इस योजना के अंतर्गत जिले में अभी तक 9 हजार लाड़ली बहनों का पंजीयन किया गया है । क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।