मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि म.प्र.जन अभियान परिषद भोपाल के टास्क मैनेजर श्री दरयाव सूर्यवंशी द्वारा आज जनपद पंचायत सभागार छिंदवाड़ा में जिले के 4 विकासखंडों जुन्नारदेव, बिछुआ, तामिया और हर्रई के प्रतिभागियों को पेसा एक्ट के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार नियम 2022 के प्रभावी क्रियान्वयन और जन शिक्षण के लिये ग्राम पंचायत और ग्राम सभा में अंतर, ग्राम सभा के गठन की सैद्धांतिक प्रक्रिया, ग्राम सभा का संचालन, ग्राम सभा के अधिकार, ग्राम सभा प्रस्ताव बनाने की प्रक्रिया आदि का विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।