Transcript Unavailable.

कलेक्टर मनोज पुष्प द्वारा जिले में शांति आम जन की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता 1973की धारा 144 में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए जिले में किसी भी आयोजन या चल समारोह आदि में किसी भी व्यक्ति संगठन या दल द्वारा सार्वजनिक रूप से धारदार हथियार,लाठी आदि का प्रदर्शन किया जाना प्रतिबंधित कर दिया गया है।

कमजोर सिस्टम बनने के चलते पिछले दस दिनों से झमाझम बारिश थमी हुई है।बीच बीच मे खंड बारिश जरूर हो रही है,किंतु झड़ी लगने का सिलसिला थमा हुआ है।

समाधान आपके द्वार योजना के माध्यम से अब प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा इसका मुख्य उद्देश्य प्रकरणों को वैकल्पिक विवाद समाधान के माध्यम से जैसे मध्यस्था लोक अदालत एवं सुलह के द्वारा उनके अंकुरण के स्तर पर ही निराकरण किया जा सके।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

संत शिरोमणि स्वामी रविदास /संत रैदास/ सामाजिक समरसता के अग्रदूत थे..... स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी महाराज बाबा साहब भीमराव अंबेडकर दूरदर्शी समदर्शी विचारक थे उन्होंने हिंदू समाज को टूटने से बचाया-प्रवीण मेश्राम अमरवाड़ा. /फोटो /. संत शिरोमणि गुरुदेव रविदास जी की समरसता यात्रा एवं जन संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत सागर में भव्य रविदास मंदिर निर्माण हेतु स्थानीय मिट्टी एवं जल का संग्रहण एवं जन जागरण अभियान के तहत बुधवार को विकासखंड अमरवाड़ा अंतर्गत समरसता यात्रा का आगमन ढोल नगाड़ों के साथ हुआ l यात्रा का भाजपा जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी, विधानसभा पूर्व प्रभारी उत्तम सिंह ठाकुर, भाजपा नेता पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष देवेंद्र जैन जनपद अध्यक्ष निलेश कंगाली, जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष उर्मिला मसराम, शैलेंद्र पटेल विनोद बालकृष्ण साहू, भाजपा नेता पंडित नितिन तिवारी ,योगेश यादव जनपद पंचायत सभापति अमित नेमा भाजपा पदाधिकारियों द्वारा चरण पादुका का पूजन किया गया वहीं चरण पादुका सिर पर धारण करते हुए कुछ कुछ दूरी तक सभी पदाधिकारियों ने सफलता का धर्म संस्कृति का संदेश दिया l यह यात्रा सिंगोड़ी, पिंडरई, तेदनी, वरदिया होते हुए अमरवाड़ा शहर की सीमा में प्रवेश करने पर समस्त ग्राम पंचायतों के नागरिकों के अलावा शहर के नागरिकों के द्वारा उत्साह पूर्वक ढोल नगाड़ा ,आतिशबाजी से स्वागत किया गया l संत शिरोमणि रविदास मंदिर निर्माण समरसता यात्रा के साथ पधारे अनुसूचित जाति वर्ग के प्रखर विचारक एवं अखिल भारतीय बौद्ध महासभा के मध्य प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के विचारों के मुख्य वक्ता प्रवीण मेश्राम ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर तथा संत शिरोमणि रविदास जी के बारे में बताया कि बाबा साहब दूरदर्शी समदर्शी के विचारक थे वहीं उन्हें ही समाज को टूटने से बचाया. मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संयोजकत्व मध्य प्रदेश शासन के सहयोग एवं प्रशासनिक व्यवस्था की देखरेख में निकाली गई बालाघाट रूट क्रमांक 4 की यात्रा में बालाघाट सिवनी छिंदवाड़ा के भिन्न-भिन्न ब्लॉक खंडों से यात्रा होती हुई अमरवाड़ा में बुधवार को पहुंची यह यात्रा सागर में दिनांक 11 अगस्त 2023 को पहुंच रही है इस यात्रा में संत रविदास जी की प्रतीकात्मक चरण पादुका में उनका तेल चित्र एवं पवित्र धर्मध्वज साथ ले लिए अनेक प्रबुद्ध जन अनुसूचित जाति समाज के अग्रणी बंधु चल रहे हैं इस यात्रा में अनुसूचित जाति समाज के धर्मगुरु श्री छीतेश्वर महाराज जी तथा हिंदू धर्म आचार्य महामंडलेश्वर मध्य प्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड की कार्यपरिषद मध्य प्रदेश के अध्यक्ष अखिलेशस्वरानंद गिरि साथ में चल रहे हैं जिन्होंने इस यात्रा को समाज में सामाजिक समरसता जागरण यात्रा निर्मित करते हुए महत्वपूर्ण यात्रा निरूपित किया है उन्होंने बताया 12 अगस्त को पांचों यात्राएं सागर में पहुंचेगी, जहां भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी संत रविदास जी के मंदिर निर्माण की आधारशिला रखेंगे ,100 करोड़ की लागत से सागर में मंदिर निर्माण किया जाएगा उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की संकल्पना एवं सुख प्रेरणा से यह यात्रा निकाली जा रही है जो स्नेह पूर्ण वातावरण का निर्माण कर रही है lआज के समरसता कार्यक्रम मुख्य कार्यक्रम बरात घर में सांस्कृतिक कार्यक्रम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा यह देश मेरे तेरी जान के गीत वही राज किशोर कुशवाहा शिक्षक धनोरा के द्वारा रविदास जी की अजब कहानी तथा आशीष कुमार छात्र धनोरा के द्वारा समरसता सबको सिखा गए संत रविदास ने आके गीत बुंदेली तर्ज पर सुनाया नगर पालिका के तीन सफाईकर्मी का सम्मान किया गया। वही कार्यक्रम में जिला अनुसूचित जाति महिला मोर्चा की अध्यक्ष ज्योति डेहरिया ,अजय मेश्राम प्रदेश मंत्री भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा बालाघाट ,मनोज मंडराह मनोज चौरे ,प्रवीण मेश्राम सुखनंदन जी पंडित बसंत चौबे अन्नू पटेल अजय मेश्राम जन अभियान परिषद के जिला प्रतिनिधि कुलदीप ठाकुर जिला समन्वयक ब्लॉक समन्वयक अखिलेश जैन वंदना राकेसिया अंशुल जैन प्रवीण सक्सेना भारती सूर्यवंशी भुवनेश्वर सूर्यवंशी डॉ चन्द्रकात विश्वकर्मा डीपी मालवीया नीरज कुशवाहा दिलीप सिंगारे अमरवाड़ा अनुविभागीय अधिकारी हेमकरण धुर्वे एसडीएम ,अनुविभागीय पुलिस अधिकारी रविंद्र मिश्रा , नगर निरीक्षक मोहन मसकोले तहसीलदार राजेश मरावी ,मुख्य कार्यपालन अधिकारी एमआर मेहरा ,बाल विकास परियोजना अधिकारी करुणा साहू, राजस्व निरीक्षक, पटवारी अमरवाड़ा के बरात घर में आयोजित इस कार्यक्रम का कुशल संचालन राजेश तिवारी ने किया वही आभार प्रदर्शन उत्तम सिंह ठाकुर द्वारा किया गया।

जिले में अभी तक 620.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज =========================================================== जिले की औसत वर्षा 1059 मि.मी. है तथा जिले में अभी तक 620.7 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 817.3 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में 2 अगस्त को प्रात: 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान 2.2 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 2 अगस्त को प्रात: 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान तहसील छिंदवाड़ा में 3, मोहखेड़ में 0.2, तामिया में 7, बिछुआ में 3, परासिया में 3.2, जुन्नारदेव में 5.2 और उमरेठ में 7.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में एक जून से अभी तक तहसील छिन्दवाड़ा में 582.2, मोहखेड़ में 612.6, तामिया में 782, अमरवाड़ा में 587.8, चौरई में 448.8, हर्रई में 725.6, सौंसर में 594.3, पांढुर्णा में 474.8, बिछुआ में 443, परासिया में 804.4, जुन्नारदेव में 764.2, चांद में 489.7 और उमरेठ में 757.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।