मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, नवागत कलेक्टर मनोज पुष्प द्वारा मंगलवार को जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में परिचयात्मक बैठक कर जिले के अधिकारियों की प्ररिचयात्मक बैठक ली। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न योजनाओं, प्रेजेस्टेशन के माध्यम से शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति और विभिन्न प्रोजेक्ट की जानकारी के साथ-साथ सड़कों की स्थिति और अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, आगामी लंबी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी अक्षित कालीन हड़ताल पर बैठ गए थे किंतु हड़ताल के दूसरे ही दिन सरकार द्वारा कर्मचारियों को ही 6 मांगों का निराकरण कर दिया गया है ऐसे में मंगलवार को सफाई कर्मचारियों के संग द्वारा काम पर वापस लौटने का निर्णय लिया गया है शासन द्वारा एक पखवाड़े के भीतर समयमान वेतन देने का आश्वासन दिया गया ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

जिला स्तरीय विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर का आयोजन 7 अगस्त को ========================================================== जिला स्तरीय विद्युत शिकायत निवारण फोरम के अध्यक्ष एवं म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि जिले में वृत्त/जिला स्तरीय विद्युत शिकायत निवारण फोरम द्वारा 7 अगस्त को प्रात: 11 से दोपहर 3 बजे तक प्रशासनिक भवन खजरी रोड छिन्दवाड़ा में जिलास्तरीय विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें विद्युत अधिनियम की धारा 126, 135, 138 व 161 के अंतर्गत पंजीबध्द प्रकरणों को छोड़कर उपभोक्ताओं की अन्य शिकायतों का निराकरण किया जायेगा। जिले के विद्युत उपभोक्ता अपनी शिकायत का निराकरण करवा सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ,केंद्र सरकार ने उपभोक्ताओं को सलाह देने के लिए भंडार की सीमाएं निर्धारित की है इसके बावजूद बाजार में हर रोज गेहू के भाव बढ़ रहे हैं सोमवार को भी मंडी में पिछले माह की तुलना में ₹400 अधिक कीमत पर गेंहू बिका है एक पखवाड़े में 400 रूपये से ज्यादा का अंतर आया है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, नवागत कलेक्टर मनोज पुष्प ने कार्यभार संभालते ही जिले में ब्लाक में भी एसडीओ के स्थानांतरण की प्रक्रिया के अंतर्गत जिले के विकासखंड ओके तहसीलदारों के भी स्थानांतरण किए गए हैं। जिसमें सौसर तहसील में श्रीमती अंकिता त्रिपाठी के साथ-साथ छिंदवाड़ा जिले के एसडीएम सुधीर जैन को कार्यभार सौंपा है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

रासेयो में शामिल नये छात्रों का किया तिलक व बैज लगाकर स्वागत नवागत रासेयो स्वयंसेवकों हेतु अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित रामाकोना -शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामाकोना में राष्ट्रीय सेवा योजना के नवागत स्वयं सेवकों का एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम बुधवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अशोक कुमार मराठे रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर एवं जिला संगठक डॉ. वाए के शर्मा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण से हुई। तत्पश्चात नवागत स्वयंसेवकों का, वरिष्ठ स्वयंसेवकों ने तिलक एवं बैज लगाकर रासेयो परिवार में शामिल होने पर स्वागत किया। इसके पश्चात वरिष्ठ स्वयंसेवकों ने लक्ष्य गीत उठे समाज के लिए उठे एवं युवा गीत आओ जिंदगी को उन्नति दे के माध्यम से नए स्वयंसेवकों को रासेयो के उद्देश्य एवं लक्ष्य से अवगत कराया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी चंद्रकांत नाचनकर ने राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास, उद्देश्य, करतल ध्वनि एवं बैच से नवागत स्वयंसेवकों को अवगत कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था प्राचार्य एवं रासेयो इकाई संरक्षक आर डी भकने ने कहा कि रासेयो एक ऐसा मंच है जिसके माध्यम से हम समाज सेवा के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकते हैं। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता तर्कशील विचार समिति के सचिव एवं रेशनालिस्ट पी के एस गुर्वे ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार निसर्ग में वही फूल, फल में बदलता है जो निसर्ग की बाधाओं को पार करता है ,ठीक उसी प्रकार जीवन में वही मनुष्य में सफल होता है जो बाधाओं से डरता नहीं एवं उनको निरंतर पार करते हुए रहता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य डॉ गुलाबराव पांडे, उपसरपंच संतोष चौधरी एवं सामाजिक कार्यकर्ता दिनकर पातुरकर ने भी स्वयं सेवकों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर शाला के वरिष्ठ शिक्षक ए एस दुपारे, विश्वेश्वर रंगारे, आकाश साहू, वंदना गुप्ता, हेमलता कड़वे, निधि श्रीवास्तव मौजूद उपस्थित थे। इनका रहा सहयोग कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम सहायिका राधिका चौधरी वरिष्ठ स्वयंसेवक मयूर कामठे, महेश भक्ते, प्राजंलि पातुरकर, कोमल बागडे, खुशी चौधरी, नम्रता गुर्वे, आंचल कामठे , स्नेहा उपासे का सहयोग रहा। ये हुये रासेयो में शामिल देवांशु चौधरी, हषर्ल चौधरी, प्रीतम खंडाईत ,सुमित बाविस्टाले , दीक्षांत चौधरी, सत्यभान दहेजवार,विशेष जांभोलकर, सिद्धांत जांभोलकर ,इरफान खान, सोनल मस्के, कामाक्षी पातुरकर ,तनुश्री भक्ते, कशिश जैवार, पूनम टिटवारे, दुर्गा भक्ते, वैष्णवी भक्ते, सायमा खान, अनुष्का पाल, प्रिंसी आठनेरीया, संजना चौधरी, दिशा श्रीवास्तव, नेहा पाल, कल्याणी कोडापे, गोदावरी चौधरी, तृप्ति कुमरे प्रतीक्षा सातनूरकर, रागिनी उपासे, आंचल चौधरी,आंचल कुरोठे, प्रतीक्षा गुर्वे, शालिनी नरांजे , मुस्कान ग्यारेकर सहित कुल 58 स्वयंसेवक सेविकाएं राष्ट्रीय सेवा योजना में शामिल हुए।

सौंसर जिला बनाओ अभियान के समर्थन मे श्रीमती नंदा सुनिल भानगे पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका सौसर

छिन्दवाडा जिले की दिनभर की हलचल और मुख्य खबरे,खबरें फटाफट

जिले में सोमवार को एक ऐसे शिक्षक का रिटायरमेंट हुआ जिन्होंने अपनी सेवा के 41 साल एक ही स्कूल में गुजार दिए।

सिद्ध सिमरिया श्री हनुमान धाम में पांच से सात अगस्त तक बागेश्वर धाम के पण्डित धीरेंद्र शास्त्री की कथा को लेकर मंगलवार को सेवादारों की बैठक हुई।