पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पेटरवार पंचायत के मुखियाटोला में शुक्रवार को पंचायत के मुखिया दिनेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में मेरी माटी- मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के दौरान मुखिया टोला के विभिन्न घरों से अमृत कलश में मिट्टी और चावल का संग्रह किया गया. मुखिया ने कहा कि संग्रह किये गए मिट्टी और चावल को देश की सेवा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली भेजा जाएगा. मिट्टी संग्रह के दौरान पेटरवार पंचायत के पंचायत समिति सदस्या रश्मि कुमारी, उप मुखिया मुक्ता कुमारी, पूर्व मुखिया उषा प्रभात, पंचायत सचिव राजू डे, ग्राम रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पेटरवार पंचायत के मुखियाटोला स्थित जामाबाड़ी में बाल विकास परियोजना कार्यालय पेटरवार की ओर से संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं व सहायिकाओं की ओर से शुक्रवार को पोषण माह मनाया गया. पोषण माह के दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं की ओर से पोषाहार वस्तुओं से रंगोली सजा कर गर्भवती महिलाओं, धातृ महिलाओं और किशोरियों को पोषण से संबंधित जानकारी देते हुए इसके महत्व को विस्तारपूर्वक बताया गया.  मौके पर पेटरवार मुखिया दिनेश कुमार गुप्ता, पंसस रश्मि कुमारी, पूर्व मुखिया उषा प्रभात, पंचायत सचिव राजू डे, आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका माया कुमारी, रीता देवी, रेशम सहगल, निशा सेठी, पूनम देवी, सहायिका, वार्ड सदस्य, स्वास्थ्य सहिया, जलसहिया सहित ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थीं.

पेटरवार तथा आस पास क्षेत्रों में इधर लगातार चार दिनों से हो रही बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. पेटरवार बाजार में जहाँ -तहां जल जमाव से लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड रहा है. पेटर वार बजार टांड स्थित मार्केट कॉम्पलेक्स में जल जमाव से दुकानदार व ग्राहकों को परेशानी हो रही है. पेटर वार के कृषि बहुल गांवो में इस वर्ष मौनसून की बेरुखी से मात्र 10-12 प्रतिशत ही धान रोपनी हो सकी है और इधर चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से किसानो द्वारा बारी में लगाए गए मूली, साग, गोभी, बैगन, टमाटर आदि सब्जी बुरी तरह से नष्ट हो गया.

Transcript Unavailable.

नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के क्षेत्रीय कार्यालय राँची की ओर से कृषि विज्ञान केन्द्र पेटरवार  (बोकारो) में पीएमकेएसके पेटरवार से जुड़े हुए कृषकों को लाभान्वित करने हेतु एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में कृषकों को संतुलित उर्वरक प्रयोग के विषय पर प्रशिक्षण दिया गया.  कार्यक्रम में रांची के क्षेत्रीय प्रभारी केएम पाठक के द्वारा मुख्य अतिथि राज्य प्रबंधक एके सक्सेना, केवीके के प्रधान वैज्ञानिक डॉ अनिल कुमार व डा. आदर्श कुमार श्रीवास्तव ( कृषि प्रसार ) का स्वागत बुके दे कर किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रबंधक ए के सक्सेना ने कृषकों को एन.एफ.एल. के नए उत्पादों जैसे कीटनाशक, फफूँदी नाशक, कवकनाशी, जैव उर्वरक, बीज एवं अन्य उत्पादों से अवगत करवाया और भारत सरकार द्वारा हाल ही में प्रक्षेपित यूरिया गोल्ड के बारे में भी जानकारी.     कार्यक्रम के दौरान डॉ अनिल कुमार ने कृषकों को संतुलित उर्वरको के प्रयोग के साथ-साथ जैविक उर्वरको का प्रयोग करने की भी सलाह दी व मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड बनवाने का महत्व भी बातया. डा. आदर्श कुमार श्रीवास्तव ने बोकारो ज़िले में के.वी.के. पर्यवेक्षण में चल रहे नैनो यूरिया के ट्रायल के बारे में और धान की वैज्ञानिक खेती में नवीन तकनीकि जानकारियों से कृषकों को अवगत कराया. राकेश कुमार रजक ने धन्यवाद किया. पेटरवार फोटो -

पेटरवार प्रखंड अंतर्गत बुंडू पंचायत के गागी ग्राम में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत गुरुवार को अमृत कलश में मिट्टी संग्रह किया गया. मौके पर बुंडू मुखिया  निहारिका सुकृति, पंचायत सचिव  रूपा  कुमारी, प्रभारी पंचायत सचिव अजय दास, वार्ड सदस्य सहीना परवीन, आंगनबाड़ी सेविका रेखा कश्यप, प्रीति बाला, सहिया रीता देवी, ममता देवी, सिना नायक, हीरालाल करमाली आदि ने गागी के कई घरों से मिट्टी संग्रह किया.

श्री श्री 108 श्री गणेश महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार की रात झांकी व भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में दर्जा प्राप्त मंत्री योगेंद्र प्रसाद एवं पूर्व विधायक बबिता देवी मुख्य रूप से उपस्थित हुए. जिन्हें श्रीफल दे कर एवं शॉल ओढ़ा कर कमिटी की ओर से स्वागत किया गया. मौके पर दर्जा प्राप्त मंत्री श्री महतो ने कहा कि विगत 14 वर्षों से लगातार गणेश महोत्सव का आयोजन कर लोगों में धर्म के प्रति आस्था और क्षेत्र का मान बढ़ाया है. इसके लिए आयोजक कमिटी बधाई का पात्र है. इस दौरान कमिटी के द्वारा अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर एवं श्रीफल देकर स्वागत किया गया.  इस अवसर पर रामगढ़ के सिरका से आये झांकी के कलाकरों ने मां दुर्गा द्वारा महिषासुर वध एवं राम, सीता एवं हनुमान की अनोखी झांकियों की प्रस्तुति कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया गया. मौके पर श्यामा जागरण ग्रुप बोकारो के कलाकारों के द्वारा एक से बढ़ कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति कर रातभर समा बांधे रखा. मौके पर अनूप सेठी, उमेश महतो, प्रकाश महतो, सत्यम प्रसाद, सुरेश प्रसाद, चंडीचरण नायक, रंजीत जयसवाल, सचिन सेठी सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

पेटरवार प्रखंड अंतर्गत बुंडू पंचायत के भेलवटांड गांव में प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल के नेतृत्व में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के दौरान संयुक्त बिहार के पूर्व वित्त मंत्री व गोमिया के पूर्व विधायक छत्रुराम महतो के भेलवाटांड स्थित घर से मिट्टी का संग्रह किया गया. पूर्व विधायक श्री महतो ने अपने हाथों से अमृत कलश में मिट्टी डाला. इसके साथ भेलवा टांड के विभिन्न स्थानों से मिट्टी का संग्रह भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से किया गया.  इस दौरान जिला भाजपा उपाध्यक्ष अनिल स्वर्णकार,  जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद महतो, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष असित कुमार बनर्जी, नागेश्वर सिंह सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता शामिल थे.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.