पेटरवार प्रखंड अंतर्गत बुंडू पंचायत के भेलवटांड गांव में प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल के नेतृत्व में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के दौरान संयुक्त बिहार के पूर्व वित्त मंत्री व गोमिया के पूर्व विधायक छत्रुराम महतो के भेलवाटांड स्थित घर से मिट्टी का संग्रह किया गया. पूर्व विधायक श्री महतो ने अपने हाथों से अमृत कलश में मिट्टी डाला. इसके साथ भेलवा टांड के विभिन्न स्थानों से मिट्टी का संग्रह भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से किया गया. इस दौरान जिला भाजपा उपाध्यक्ष अनिल स्वर्णकार, जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद महतो, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष असित कुमार बनर्जी, नागेश्वर सिंह सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता शामिल थे.
