Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने दो विकास योजनाओं का शिलान्यास शिलापट्ट अनावरण एवं नारियल फोड़कर किया। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र पेटरवार में डीएमएफटी योजना द्वारा चाहरदीवारी एवं विधायक मद की राशि से बन्दरावीर मंदिर में शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 पेटरवार- बोकारो पथ पर थाना क्षेत्र के दारिद पंचायत अंतर्गत लुकैया गांव के निकट सोमवार को अहले सुबह चार बजे के करीब एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। जिससे ट्रेलर चारों खाने चित हो गयी
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
मेरी माटी मेरा देश अमृत महोत्सव के तहत पेटरवार प्रखंड अंतर्गत उलगड़ा पंचायत के कटहलटांड में शनिवार को भाजपा की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित कर कलश में माटी संग्रह किया गया। कटहलटांड स्थित शहीद मोहन गंझु के स्मारक के निकट कार्यक्रम का आरम्भ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय व वीर शहीद निलांबर पीतांबर के तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।
पेटरवार प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन कर अंचल अधिकारी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव को फूल माला व शॉल ओढ़ाकर विदाई दी गयी. जबकि नव पदस्थापित अंचल अधिकारी अशोक राम ने पद भार ग्रहण किया. जिन्हें पदभार उपरांत फूल माला व बुके देकर स्वागत किया गया. मौके पर निवर्तमान सीओ ब्रजेश श्रीवास्तव ने कहा कि सेवाकाल के दौरान स्थान्तरण व पदभार निरन्तर चलनेवाली सतत प्रक्रिया है किंतु इस दरमियान नई चीजों को सीखने व अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलता है. इस दौरान नव पदस्थापित सीओ अशोक राम ने कहा कि समारोह में उपस्थित लोगों के वक्तव्य से पता चलता है कि स्थानंतरित सीओ का कार्यकाल सराहनीय रहा है. मेरे द्वारा भी बेहतर सेवा कार्य व प्रबंधन करने का सतत व भरपूर प्रयास रहेगा. मौके पर बीडीओ शैलेन्द्र चौरसिया, अंचलकर्मी सुभाष चौधरी, जीपीएस दामोदर स्वरूप, राजस्व कर्मचारी प्रदीप कुमार राम, देचन्द मांझी, परमेश्वर मांझी, बाल गोबिंद महतो, संजय कुमार, शंकर पंडित सहित प्रखंड व अंचलकर्मी उपस्थित थे.
Transcript Unavailable.
पेटरवार प्रखंड के खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2023- 24 में विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को शुक्रवार को हरी झंडी दिखा कर जिलास्तरीय खेल में भाग लेने के लिए चंदनकियारी रवाना किया गया. यहां सम्पन्न हुए एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खेले गए 100, 200, 300, 500, 1000, 1500 मीटर दौड़, हाई जम्प, लौंग जम्प, त्रिपाल जम्प, शॉर्ट पुट, डिस्क थ्रो, रिलेरेस, बॉलीबॉल, कब्बडी, खो- खो , तीरंदाजी सहित अन्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले छात्र- छात्राओं को जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चंदनकियारी भेजा गया. जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रखंड के चापी, ओरदाना, टकाहा, काटम कुल्ही, मेरुदारु, प्लस टू पेटरवार, रांगा माटी के 111 छात्र- छात्राएं शामिल है. इन सभी प्रतिभागियों को बीडीओ, बीआरसी पेटरवार के कम्प्यूटर ऑपरेटर कुमार कौशलेश ने दो बस से बोकारो जिले के चंदनकियारी स्टेडियम के लिए रवाना किया. इस अवसर पर कई विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित थे.
