पेटरवार प्रखंड अंतर्गत एन एच संख्या 23 पेटरवार- बोकारो पथ के रथ मोड़ से खत्री मुहल्ला तक पथ निर्माण की स्वीकृति सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी व विधायक डॉ लंबोदर महतो के अथक प्रयास से मिलने पर बुंडू पंचायत के सलाहकार व निगरानी समिति के अध्यक्ष मुमताज अंसारी ने उन्हें बधाई दी है. श्री अंसारी ने बताया कि रथ मोड़ से केवट टोला, मठ टोला होते हुए खत्री मुहल्ला कसमार रोड तक 65 लाख रुपैये की लागत से पथ निर्माण कार्य किया जायगा. इस पथ के निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी. अब इस पथ के निर्माण होने से ग्रामीण सहित आम यात्रियों को काफी सुविधा होगी.
आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक
पेटरवार प्रखंड सह अंचल कार्यालय में गुरुवार को बीडीओ शैलेन्द्र कुमार चौरसिया ने पंचायत सचिव, जनवितरण दुकानदार, सहिया व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ एक बैठक की. यह बैठक आयुष्मान भवः को लेकर आयोजित की गई. बैठक में बीडीओ ने कहा कि सभी जनवितरण प्रणाली के दुकानदार अंत्योदय और पी एच राशनकार्ड धारकों को आयुष्मान भवः से जोड़ने में सहयोग करें ताकि इसका लाभ राशनकार्ड धारकों को मिल सके. इसके लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों, पंचायत सचिवों व सहिया दीदी को एक साथ मिलकर इस अभियान को सफल बनाने के लिए जुडना होगा तभी सभी राशन कार्डधारकों को आयुष्मान से जोड़ा जा सकता है.
आगामी दिसंबर महीने से पेटरवार में प्रारंभ होने वाले पेटरवार प्रीमियर लीग लीजेंड क्रिकेट टूर्नामेंट (पी पी एल टू) में शामिल होने वाले 8 टीमों के बीच 15- 15 खिलाड़ियों का चयन लॉटरी के माध्यम से गुरुवार को प्लस टू हाई स्कूल के मैदान में किया गया. जिला परिषद सदस्य प्रहलाद महतो, पूर्व प्रमुख मनोज कुमार गुप्ता, पूर्व मुखिया अजय कुमार सिंह, मो.एकराम, शंकर सहाय, राजू सिन्हा, रितेश सिन्हा की मौजूदगी में 8 टीमों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया. जिन टीमों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया उसमें पेटरवार टाइटंस, पेटरवार नाइट राइडर्स, पेटरवार सुपर किंग्स, पेटरवार लिजेंन्ट्स, पेटरवार हेल्थ वारियर्स, पेटरवार इंडियन, पेटरवार चैलेंजर्स और पेटरवार एडमिन इलेवन की टीमें शामिल हैं स्व ललित प्रकाश और स्व डॉ अमर कुमार श्रीवास्तव मेमोरियल लीजेंड क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल संचालन के लिए एक कमिटी का गठन किया गया है. इस कमिटी में खेल प्रभारी अनुज कुमार सिंह, खेल निदेशक सत्यप्रताप सिंह, अध्यक्ष संटू सिंह, सचिव मनीष प्रभाकर, कोषाध्यक्ष कुंदन सिंह का चयन किया गया. जबकि सदस्य के रूप में जितेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, मनीष कुमार, देवेन्द्र कुमार, कुणाल कुमार, छोटू सिंह, पिंटू महतो, नवरंग कुमार, नीरज कुमार, गुड्डू कुमार, कांति कुमार आदि का चयन किया गया है.
पेटरवार के लेपो ग्राम निवासी नरेश महतो 52 वर्ष का शव बुधवार की रात्रि सवा बारह बजे गाँव पहुंचने पर परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे. मृतक की पत्नी, माता, तीनों पुत्र सहित अन्य परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल हो गया. ज्ञात हो कि पेटरवार प्रखंड के कोह पंचायत अंतर्गत लेपो गांव निवासी स्व परणू महतो के पुत्र नरेश महतो (52 वर्ष) की मौत गत 11 सितंबर को इलाज के दौरान महाराष्ट्र स्टेट के थाने जिला अंतर्गत भिवंडी में हो गयी थी. इसके पूर्व वह गत 10 सितंबर को काम करने के दौरान गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया था. इधर गोमिया विधायक घटना की जानकारी पाकर बुधवार की रात्रि करीब दो बजे मृतक के लेपो स्थित घर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट करते हुए परिजनों को ढाढ़स बंधाया और संवेदक के साथ वार्ता कर बतौर मुआवजा 8 लाख रुपये मृतक की विधवा को भुगतान करने की बात तय किया गया. इसके अतिरिक्त श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी से बात कर सरकारी सहायता डेढ़ लाख रूपये दिलाने का भरोसा दिलाया. इस मौके पर जिला परिषद् सदस्य प्रहलाद महतो, कोह पंचायत के मुखिया राजेन्द्र रजवार, सदमा मुखिया प्रतिनिधि लालदेव महतो पंसस प्रतिनिधि निरंजन महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे. गुरुवार को दर्जा प्राप्त मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो दुःख संतप्त परिजनों से मुलाक़ात कर ढाढ़स बंधाया तथा सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया.
कुड़मालि भाखिचारि आखड़ा की एक बैठक गुरुवार को अखिलेश्वर केशरिआर के पेटरवार स्थित आवासीय कार्यालय में कृष्णा टिडूआर की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कुड़मालि भाखिचारि आखड़ा के तत्वावधान में आगामी 16 सितम्बर को स्थानीय प्लस टू हाई स्कूल के मैदान में होने वाले करम परब महोत्सव के तैयारी की समीक्षा की गयी. पेटरवार व कसमार प्रखंड के विभिन्न गावों के झूमर दल के बारे एक -एक कर जानकारी ली गयी. केबीसीए पेटरवार चेंघी के अध्यक्ष अखिलेश्वर केशरिआर ने कहा कि करम परब महोत्सव मनाने की तैयारी पूरी कर ली गयी है. पेटरवार प्रखंड के चंद्रपुरा, जराडीह, सदमा, टकाहा, झिरके, चरगी, चिपुदाग, ओरदाना, ओबरा, जेबरा, कसमार प्रखंड के हिसीम, बगदा, दुर्गापुर, परसाटांड, बरईकला, चैनपुर आदि गावों के झूमर दल ढ़ोल, मान्दर, नगाड़ा आदि बाध्य यंत्रो के साथ ड्रेस कोड में भाग लेंगे. करमयती महिला दल भी शामिल रहेगी. सभी लोग 16 सितंबर को 10 बजे पूर्वाहन पेटरवार के बिनोद बिहारी इंटर कॉलेज परिसर में जमा होंगे. उसके बाद गीत गाते बजाते हुए ब्लॉक, नया बस पड़ाव, बाजार टांड, तेनुचौक होते हुए जुलुस के शक्ल में प्लस टू हाईस्कूल के मैदान पर बनाये गए आखड़ा में पहुंच कर पूजा- पाठ के साथ कार्यक्रम आरंभ किया जायगा. बैठक में भुनेश्वर महतो, प्रहलाद महतो, दुर्गाचरण काडुआर, बेनीलाल महतो, रामु महतो, नन्दलाल महतो, राजू महतो, उमेश महतो, ठाकुरदास महतो, देव कुमार, पिंटू कुमार, रणजीत कुमार, मनस महतो आदि उपस्थित थे.
पेटरवार प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में गुरुवार को मासिक गुरुगोष्ठी बीडीओ शैलेन्द्र कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में की गयी. गुरुगोष्ठी में सभी विद्यालयों में अध्ययनरत शतप्रतिशत छात्र-छात्राओं के जन्मप्रमाण पत्र निर्माण की क्रमवार जानकारी बीडीओ ने उपस्थित प्रधानाध्यापकों से ली. प्रखंड क्षेत्र के 40 विद्यालयों के द्वारा जन्मप्रमाण पत्र निर्माण में कोताही बरतने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग के निर्देशों की अवहेलना करना कतई बर्दाश्त नही की जा सकेगी. उन्होंने आगामी बैठक में शत प्रतिशत बच्चों के अभिभावकों से सम्पर्क कर जन्मप्रमाण पत्र निर्माण करने का निर्देश दिया. इसके अतिरिक्त गुरुगोष्ठी में आगामी 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वास्थ्य सेवा पखवाड़े के तहत कार्डधारकों को आयुष्मान भव योजना से जोड़ने एवं विद्यालय परिसर में खाली पड़ी जमीन पर पोषण वाटिका लगाने का निर्देश दिया. बैठक में बीईईओ घनश्याम साहू, बीपीओ मो.इकबाल, प्रधानाध्याक भागीरथ प्रसाद बक्सी, भूमिका कुमारी, टीकाराम महतो, कुमार कौशलेश सहित सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पेटरवार प्रीमियर लीग लीजेंड क्रिकेट टूर्नामेंट (पी पी एल टू) का आयोजन किया जा रहा है,उक्त जानकारी टूर्नामेंट कमिटी के सत्या प्रताप सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष इस टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा लेंगी और खिलाड़ियों का ऑक्शन आगामी 14 सितंबर प्लस टू हाई स्कूल पेटरवार के मैदान में किया जाएगा. बताया कि इस ऑक्शन में टीम के कप्तान का रहना अनिवार्य होगा
