प्रखंड संसाधन केंद्र पेटरवार की ओर से मंगलवार को पेटरवार स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड 2023- 24 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ख़बर सुनने के लिए क्लिक करें ऑडियो पर..
प्रखंड अंतर्गत मायापुर पंचायत के रोहर गाँव स्थित किसान पाठशाला में एचडीएफसी बैंक लिमिटेड एवं लीडस संस्था के संयुक्त तत्वाधान में चलाए जा रहे समग्र ग्राम विकास कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के किसानों को जैविक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम में राँची के कृषि प्रशिक्षक रंजीत भेंगरा ने कहा कि रासायनिक खाद के प्रयोग से उपजे अनाज का प्रयोग करने से लोगों के स्वास्थ्य में नकारात्मक परिणाम देखे जा रहे हैं. इसके लिए आवश्यक है हम सभी अपने पुराने खेती पद्धति से खेती पुनः करना शुरू करें ताकि मिट्टी के स्वास्थ्य के साथ मनुष्य का भी स्वास्थ्य बना रहे. गोबर के प्रयोग के विषय पर बताया गया. प्रशिक्षण में किसानों को रबी और खरीफ फसल को जैविक विधि से उपजाने हेतु बीज़ उपचार, मिट्टी की तैयारी, रोपाई की विधि, सिंचाई प्रबंधन, कीट एवं रोग से बचाव, सब्जी के तुड़ाई पर क्रमवार जानकारी प्रदान किया गया. उपस्थित किसानों को जैविक दवा घन जीवामृत का विधि बताया गया. प्रशिक्षण में संस्था के शिक्षा विशेषज्ञ अभय कुमार प्रजापति, पशुधन विशेषज्ञ रबीन्द्रनाथ प्रामाणिक, अजित मुर्मू, अनीता देवी, अभिषेक राहुल आदि उपस्थित थे.
झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची की एक टीम ने सोमवार को पेटरवार स्थित राजकीयकृत बालिका मध्य विद्यालय और उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रखंड कॉलोनी का औचक निरीक्षण किया. इस टीम में शामिल झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के कार्यक्रम पदाधिकारी अरूणा लता एक्का और बोकारो की एडीपीओ ज्योति खलको शामिल थीं. टीम ने पेटरवार के दोनों विद्यालयों में एमडीएम की मात्रा, गुणवत्ता, साफ -सफाई, एमडीएम तैयार करने वाले बर्तन, पेय जल, पाठ्य पुस्तक, बच्चों का बैंक खाता सहित अन्यान्य बिंदुओं पर निरीक्षण किया. प्रखंड कॉलोनी स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में साइंस लेब का भी औचक निरीक्षण किया. टीम ने स्मार्ट क्लास में हो रहे पठन- पाठन के विषय पर जानकारी प्राप्त की. पेटरवार फोटो -विद्यालय प्रधान से टीम द्वारा जानकारी लेते हुए
Transcript Unavailable.
पेटरवार- रामगढ पथ पर थाना क्षेत्र के मंझली सिरी के निकट बाइक से अनियंत्रित होकर गिर जाने से एक युवक घायल हो गया. सूचना पाकर पहुंची पुलिस की पीसीआर वैन ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया. यह घटना शुक्रवार की रात्रि साढ़े दस बजे की बतायी जाती है. बताया जाता है कि पेटरवार थाना क्षेत्र के ओरदाना पंचायत के जगुडीह गांव निवासी छोटू मांझी का पुत्र बीरेंद्र कुमार बास्के (30 वर्ष) शुक्रवार की रात्रि में बाइक पर सवार होकर पेटरवार से अपने घर जगुडीह लौट रहा था कि मंझली सिरी के पास बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गया. सड़क पर गिरने के कारण शरीर के विभिन्न हिस्सों पर चोट लगी है. जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया.
मानसिक रूप से विक्षिप्त एक अज्ञात 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान शुक्रवार की रात्रि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हो गयी. यह घटना शुक्रवार की देर रात्रि की है. शनिवार को पेटरवार पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के शव का पंचनामा बना कर पोस्टमार्टम के लिये अनुमंडलीय अस्पताल चास भेज दिया है. बताया जाता है कि पेटरवार बाजार के सड़क किनारे पड़े मानसिक रूप से विक्षिप्त अज्ञात व्यक्ति को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार की देर संध्या साढ़े सात बजे भर्ती कराया गया था. भर्ती के पश्चात उसका प्राथमिक उपचार करते हुए सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया गया था पर उसे सदर अस्पताल नही पहुंचाया जा सका और उसकी मौत हो गयी. थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर अज्ञात विक्षित व्यक्ति का शव बीजीएच के शीत गृह में पहचान के लिए 72 घंटे तक रखा जाएगा.
प्लस टू उच्च विद्यालय पेटरवार के 12 वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्रा संजीवनी कुमारी 16 वर्ष (नाम बदला हुआ) शनिवार को दिन के करीब 11 बजे बेहोश होकर क्लास रूम में गिर पड़ी. विद्यालय परिवार की ओर से तुरंत बेहोश छात्रा को पेटरवार तेनुचौक स्थित श्रीवास्तव मेमोरियल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज किया गया. बताया गया कि उक्त छात्रा का इलाज रांची से चल रहा है. आज इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया कि उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी फिलहाल उक्त छात्रा को ऑक्सीजन व सलाईन चढ़ाया गया.
विद्या भारती विद्यालयों के धनबाद विभाग स्तरीय वैदिक गणित प्रश्नमंच प्रतियोगिता में पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज ज्योति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पेटरवार के बच्चों ने बाल वर्ग में द्वितीय स्थान एवं शिशु वर्ग के बच्चों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया
पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पेटरवार व आस-पास के क्षेत्रों से पहुंचे 18 ग्रामीणों का स्वाब सैम्पल रेपिड एंटीजन किट के माध्यम से लैब टेक्नीशियन की ओर से लिया गया।
इधर बारिश होने पर पेटरवार की कई सड़कों का हाल बेहाल हो गया है। जहां-तहां सड़कों पर पानी जमने से आने -जाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है मार्केट कॉम्पलेक्स में दुकानदारों सहित ग्राहकों को हुए जल जमाव से जूझना पड़ रहा है. एन एच 23 पेटरवार -बोकारो पथ से मार्केट कॉम्पलेक्स घुसने वाले पथ पर जल जमाव से लोगों को आने जाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है. यह समस्या क्रॉनिक बन गया है. ज़ब भी बारिश होगी जल जमाव से लोगों को जूझना तय है. इस जल जमाव के निदान के लिए जन प्रतिनिधि व प्रशासनिक पदाधिकारी अक्षम साबित हो रहे है. पेटरवार फोटो - जल जमाव से मार्केट कॉम्पलेक्स के सड़क की स्थिति
