पेटरवार सहित आस-पास के विभिन्न गाँवों में दो दिन लगातार हुई बारिश से खेतों में लगी धान की फसलों में जान आयी एवं लोगों को भारी गर्मी से राहत मिल गयी
लीला जानकी पब्लिक स्कूल पेटरवार में मंगलवार को शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर सभी शिक्षक - शिक्षिकाओं ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि देकर श्रद्धांजलि अर्पित किया.
पेटरवार प्रखंड के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में मंगलवार को अलग-अलग समारोह आयोजित कर शिक्षक दिवस समारोह मनाया गया. इस अवसर पर भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ राधा कृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया गया.
Transcript Unavailable.
एन एच संख्या 23 पेटरवार-रामगढ़ पथ पर थाना क्षेत्र के लेपो स्थित लक्ष्मी लाइन होटल के समीप एक बाइक सवार युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ कर गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए 108 एम्बूलेंस से स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार लाया गया। जहां पर इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी
गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने पेटरवार स्थित अपने आवासीय कार्यालय में शुक्रवार को विधान सभा क्षेत्र के जनता की समस्याएं सुनी. मौके पर गोमिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले कसमार, पेटरवार व गोमिया प्रखंड के विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी- अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखते हुए समाधान करने की मांग की. कई ग्रामीणों ने पेयजल, पीसीसी पथ, बिजली, शेड निर्माण, सिंचाई कूप, कूप मरम्मती सहित अन्य समस्याओं को विधायक के समक्ष रखते हुए समाधान करने की मांग की. विधायक डॉ महतो ने संबंधित कई विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात करते हुए कुछ समस्याओं का निदान ऑन द स्पॉट किया. विधायक ने कई ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आपकी समस्याओं का निदान किया जाएगा.
पेटरवार प्रखंड सह अंचल कार्यालय में शुक्रवार को गोमिया व बेरमो विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षक व कर्मियों के साथ एक बैठक की गई
Transcript Unavailable.
भाई- बहनों के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार पेटरवार एवं आस- पास के क्षेत्रों में गुरुवार को हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया. रक्षाबन्धन का त्योहार प्रत्येक वर्ष श्रावण माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है. इस अवसर पर राखी और मिठाई की दुकानों पर काफी भीड़ देखा गया. इस दिन बहन अपने भाई के मस्तक पर सिंदूर का टीका लगाकर व मिठाई खिलाकर राखी बांधती है और भाई की स्वास्थ्य -समृद्धि की कामनायें करती है भाई बहन को उपहार के साथ सुरक्षा का संकल्प लेता है.
