ओम स्पोर्टिंग क्लब खुटा बाबा की ओर से आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में खेले गए फाइनल मैच में तेनुघाट फुटबॉल क्लब ने बरकीटांड फुटबॉल क्लब को 2- 0 से पराजित कर टूर्नामेंट के खिताब पर कब्जा जमाया।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

पेटरवार प्रखंड अंतर्गत सदमाकला पंचायत सचिवालय में सोमवार को पेटरवार प्रखंड मुखिया संघ की एक आवश्यक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता मुखिया संघ की अध्यक्ष रानी कुमारी मुर्मू ने की। बैठक के दौरान गत 15 अगस्त को पिछरी उत्तरी मुखिया कल्पना देवी के साथ घटित घटना को लेकर एक जांच कमिटी का गठन किया गया।

लूट, झूठ,भ्रष्टाचार और विज्ञापन पर सवार हेमंत सरकार को अब गद्दी छोड़ देना चाहिए क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सोरेन परिवार के खिलाफ जो जमीन खरीद- बिक्री की डीड के मामले को मीडिया के समक्ष सार्वजनिक किया है वह बिल्कुल एक अपराधिक मामले की पुष्टि करता है -उक्त बातें आदिवासी सेंगल अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने शनिवार शाम को पेटरवार मेन रोड स्थित प्रभात होटल एंड रेस्टुरेंट में कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा. कहा उसमें सोरेन परिवार ने अपना नाम, पिता का नाम और स्थान आदि का नाम बदलकर दर्जनों डिड बनाए हैं. ऐसी स्थिति में एक भ्रष्ट और फ्रॉड करने वाले परिवार द्वारा संचालित सरकार यदि जनता और जनतंत्र पर जबरन काबिज रहती है तो यह बिल्कुल दुर्भाग्यपूर्ण और राष्ट्रहित के खिलाफ होगा. आदिवासी सेंगेल अभियान इसका विरोध करती है और मांग करती है कि इस मामले पर जांच व अविलंब कार्रवाई हो अन्यथा आदिवासी सेंगेल अभियान जनहित में एक जनहित याचिका दायर करने के लिए बाध्य हो सकती है. मौके पर केंद्रीय संयोजक सुमित्रा मुर्मू, प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण मुर्मू, रामकुमार मुर्मू, ललिता सोरेन, उलेश्वरी हेमब्रम, संतोष मुर्मू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

सड़क हादसा में मृत पेटरवार थाना अंतर्गत चरगी गांव निवासी स्व राजेश महतो के पुत्र धनंजय कुमार महतो (22 वर्ष) का शव रामगढ से पोस्टमार्टम कराकर शनिवार को जैसे ही गांव में पहुंचा. वैसे ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. एकलौता कमाऊ पुत्र का शव देखते ही परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे. चरगी गांव का माहौल काफी गमगीन हो गया. अपने एकलौते कमाऊ पुत्र की लाश को देखकर विधवा मां कुंती देवी और पत्नी आरती देवी बार- बार बेहोश हो जा रही थी. बताया जाता है कि युवक शुक्रवार की रात्रि में एक बाइक पर सवार होकर हजारीबाग जिला के तापिन से अपना घर चरगी आ रहा था कि रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर के पास रात्रि साढ़े 8 बजे एक वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. जिसके कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गयी थी. मृतक का अंतिम संस्कार चरगी ग्राम स्थित अम्बागढ़ा श्मशान घाट पर शनिवार को कर दिया गया.

पेटरवार के खत्री मुहल्ला में आगामी 19 सितंबर से शुरू होने वाली पांच दिवसीय श्री श्री 108 श्री गणेश पूजनोत्सव को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. पूजा समिति की ओर से भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. पंडाल को मूर्तरूप देने के लिए अभी से ही कारीगर अपने कार्य में लग गए है. पांच दिवसीय गणेश उत्सव के दौरान 19 सितंबर को पूजा आरंभ, 20 को झांकी की प्रस्तुति, 21 को नृत्य का आयोजन, 22 को भक्ति जागरण की प्रस्तुति व 23 को नगर भ्रमण व मूर्ति विसर्जन किया जाएगा.  पूजनोत्सव का सफल आयोजन के लिए एक कमिटी का गढ़न किया गया है जिसमे अध्यक्ष अनूप कुमार सेठी, उपाध्यक्ष काजू कुमार, सचिव रूपक राज सिंह, कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार जायसवाल, उप कोषाध्यक्ष सचिन कुमार सेठी व रेशव विश्वकर्मा के अलावे कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया है.   पेटरवार के खत्री मुहल्ला में आगामी 19 सितंबर से शुरू होने वाली पांच दिवसीय श्री श्री 108 श्री गणेश पूजनोत्सव को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. पूजा समिति की ओर से भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. पंडाल को मूर्तरूप देने के लिए अभी से ही कारीगर अपने कार्य में लग गए है. पांच दिवसीय गणेश उत्सव के दौरान 19 सितंबर को पूजा आरंभ, 20 को झांकी की प्रस्तुति, 21 को नृत्य का आयोजन, 22 को भक्ति जागरण की प्रस्तुति व 23 को नगर भ्रमण व मूर्ति विसर्जन किया जाएगा.  पूजनोत्सव का सफल आयोजन के लिए एक कमिटी का गढ़न किया गया है जिसमे अध्यक्ष अनूप कुमार सेठी, उपाध्यक्ष काजू कुमार, सचिव रूपक राज सिंह, कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार जायसवाल, उप कोषाध्यक्ष सचिन कुमार सेठी व रेशव विश्वकर्मा के अलावे कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया है.  

चल कांवरियां रजरप्पा धाम कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को नव युवक कांवरियां संघ उतासारा की ओर से एक मोटरसाइकिल रैली निकाली गई. नवयुवक कांवरियां संघ के अबोध कुमार नायक ने बताया कि आगामी 28 अगस्त को होने वाले चल कांवरियां रजरप्पा धाम कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को एक बाइक रैली निकाली गई. यह रैली उतासारा पंचायत के विभिन्न गांवो में भ्रमण करते हुए उतासारा चौक पहुंचे. बताया कि इस बार बृहद पैमाने पर नवयुवक कांवरियां संघ रजरप्पा स्थित दामोदर -भैरवी के संगम से जल उठाकर शोभायात्रा के रूप में चलेंगे और उतासारा पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे.

पेटरवार. करम परब जडुआहि पेटरवार में आयोजित करने को ले कर अखिलेश्वर केशरिआर के पेटरवार स्थित आवास में कुड़मालि भखिचारि आखड़ा की एक बैठक शुक्रवार को हुई. जिसकी अध्यक्षता भुनेश्वर हिन्दइआर ने की. मंच का संचालन कृष्णा टिडूआर ने किया. बैठक का आरंभ वंदना कर किया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 16 सितम्बर को पेटरवार स्थित प्लस टू हाई स्कूल के मैदान में केबीसीए की ओर से करम जडुवाही कार्यक्रम का आयोजन वृहद रूप से किया जायगा. कार्यक्रम की रूप रेखा के लिए वक्ताओं ने अपना -अपना प्रस्ताव दिए. तैयारी समिति का गठन किया गया.  उसके बाद मुख्य रूप से उपस्थित कुड़माली के इतिहासवेता दीपक पुनरिआर ने कार्यक्रम की तैयारी के लिए युवकों को कार्य भार देते हुए जवाब देही सौंपा. मौके पर अखिलेश्वर केशरिआर, प्रहलाद हिन्दइआर, दुर्गा चरण काडूआर, अखिलेश्वर महतो, बेनीलाल, रामु, राजू कुमार, उमेश, नन्दलाल, ठाकुरदास, अरबिंद, मिथलेश, देव कुमार, पिंटू कुमार, गोपाल, अर्जुन, रंजीत कुमार, मनसु, अशोक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.