पेटरवार प्रखंड अंतर्गत सदमाकला पंचायत सचिवालय में सोमवार को पेटरवार प्रखंड मुखिया संघ की एक आवश्यक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता मुखिया संघ की अध्यक्ष रानी कुमारी मुर्मू ने की। बैठक के दौरान गत 15 अगस्त को पिछरी उत्तरी मुखिया कल्पना देवी के साथ घटित घटना को लेकर एक जांच कमिटी का गठन किया गया।
