चल कांवरियां रजरप्पा धाम कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को नव युवक कांवरियां संघ उतासारा की ओर से एक मोटरसाइकिल रैली निकाली गई. नवयुवक कांवरियां संघ के अबोध कुमार नायक ने बताया कि आगामी 28 अगस्त को होने वाले चल कांवरियां रजरप्पा धाम कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को एक बाइक रैली निकाली गई. यह रैली उतासारा पंचायत के विभिन्न गांवो में भ्रमण करते हुए उतासारा चौक पहुंचे. बताया कि इस बार बृहद पैमाने पर नवयुवक कांवरियां संघ रजरप्पा स्थित दामोदर -भैरवी के संगम से जल उठाकर शोभायात्रा के रूप में चलेंगे और उतासारा पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे.
