कुड़मालि भाखिचारि आखड़ा की एक बैठक गुरुवार को अखिलेश्वर केशरिआर के पेटरवार स्थित आवासीय कार्यालय में कृष्णा टिडूआर की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कुड़मालि भाखिचारि आखड़ा के तत्वावधान में आगामी 16 सितम्बर को स्थानीय प्लस टू हाई स्कूल के मैदान में होने वाले करम परब महोत्सव के तैयारी की समीक्षा की गयी. पेटरवार व कसमार प्रखंड के विभिन्न गावों के झूमर दल के बारे एक -एक कर जानकारी ली गयी. केबीसीए पेटरवार चेंघी के अध्यक्ष अखिलेश्वर केशरिआर ने कहा कि करम परब महोत्सव मनाने की तैयारी पूरी कर ली गयी है. पेटरवार प्रखंड के चंद्रपुरा, जराडीह, सदमा, टकाहा, झिरके, चरगी, चिपुदाग, ओरदाना, ओबरा, जेबरा, कसमार प्रखंड के हिसीम, बगदा, दुर्गापुर, परसाटांड, बरईकला, चैनपुर आदि गावों के झूमर दल ढ़ोल, मान्दर, नगाड़ा आदि बाध्य यंत्रो के साथ ड्रेस कोड में भाग लेंगे. करमयती महिला दल भी शामिल रहेगी. सभी लोग 16 सितंबर को 10 बजे पूर्वाहन पेटरवार के बिनोद बिहारी इंटर कॉलेज परिसर में जमा होंगे. उसके बाद गीत गाते बजाते हुए ब्लॉक, नया बस पड़ाव, बाजार टांड, तेनुचौक होते हुए जुलुस के शक्ल में प्लस टू हाईस्कूल के मैदान पर बनाये गए आखड़ा में पहुंच कर पूजा- पाठ के साथ कार्यक्रम आरंभ किया जायगा. बैठक में भुनेश्वर महतो, प्रहलाद महतो, दुर्गाचरण काडुआर, बेनीलाल महतो, रामु महतो, नन्दलाल महतो, राजू महतो, उमेश महतो, ठाकुरदास महतो, देव कुमार, पिंटू कुमार, रणजीत कुमार, मनस महतो आदि उपस्थित थे.
